फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CCTV footage of students assaulted in school viral

स्कूल में छात्रों से मारपीट की सीसीटीवी फुटेज वायरल

Sat, 28 May 2022 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of students assaulted in school viral
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित जीडी गोयनका स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दिल्ली के छात्र के पिता ने इस संबंध में आईएमटी थाने में आईटी एक्ट व आईपीसी की धारा 500 के तहत केस दर्ज करवाया है। उधर, बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी पवन ने दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे पर 18 मई को जीडी गोयनका स्कूल रोहतक में हमला हुआ था, जिसकी एफआईआर दर्ज करवा दी थी। अब दो-तीन दिन पहले पता चला कि हमले की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। इससे उसके बेटे व दूसरे छात्र को मानसिक आघात लगा है। साथ ही परिवार की बदनामी भी हो रही है। वीडियो के साथ अमर्यादित भाषा में स्लोगन लिखे हुए हैं। इतना ही नहीं, एक आरोपी छात्र संदेश भेजकर दोबारा हमले की धमकी दे रहा है। इस बात की जांच की जाए आखिर ये सीसीटीवी फुटेज कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई। किसने बच्चों को वीडियो उपलब्ध करवाई। स्कूल के इंस्टाग्राम पेज पर भी वीडियो डाली गई। अगर स्कूल ने डाली तो प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। लोग वीडियो देखकर उन्हें फोन कर रहे हैं। इससे उनको काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर आईटी एक्ट व आईपीसी की धारा 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक एफआईआर पहले से दर्ज है। गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कैलाशचंद, थाना प्रभारी आईएमटी
पुलिस दबाव में काम कर रही है। इसका खुलासा अदालत में करेंगे। दूसरी एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है, जो बनती नहीं है।
- एडवोकेट सुशील पांचाल, वकील बचाव पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed