फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CC road construction work started in Narwana at a cost of 1.5 crore

Rohtak News: नरवाना में डेढ़ करोड़ की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू

Wed, 29 Oct 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
CC road construction work started in Narwana at a cost of 1.5 crore
29जेएनडी23 : सब्जी मंडी रोड वाली सीसी की बन रही सड़क। संवाद।
नरवाना। लंबे समय से जर्जर पड़ी शहर की सब्जी मंडी रोड, एफसीआई गोदाम रोड और पंजाबी धर्मशाला वाला रोड अब जल्द ही चमकदार सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क के रूप में नजर आएगा। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कई वर्षों से यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसाती मौसम में यहां पानी भर जाने से स्थिति और भी बदतर हो जाती थी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के मुख्य द्वार से होकर गुजरने वाले किसानों और वाहनों को अक्सर सड़क पर फंस जाना पड़ता था जिससे उनकी सब्जी की ढुलाई में देर होती थी और नुकसान भी उठाना पड़ता था। यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सड़क बनने से न केवल आवाजाही सुगम होगी बल्कि व्यापार को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। निर्माण कार्य की शुरुआत के मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास पूर्व में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा द्वारा दबलैन फाटक रेलवे ओवरब्रिज के शिलान्यास समारोह के दौरान किया गया था।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर परिषद की प्राथमिकता सूची में शामिल थी और अब इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दुकानदारों का कहना है कि यह सड़क बन जाने से आसपास के इलाके की सूरत ही बदल जाएगी। अब लोगों को गड्ढों और कीचड़ से निजात मिलेगी, वहीं साफ-सुथरी सीसी सड़क से आवागमन आसान होगा।


वर्जन

सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा ताकि व्यापारियों और आमजन को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।–मुकेश मिर्धा, चेयरपर्सन, नगर परिषद नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed