फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of murder of Gurugram businessman in Rohtak, STF encounters wanted accused in Nuh

Rohtak: गुरुग्राम के व्यापारी की हत्या का मामला, नूंह में एसटीएफ ने किया वांछित अभियुक्त का एनकाउंटर

Tue, 30 Apr 2024 01:48 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 Apr 2024 01:48 PM IST
सार

गुरुग्राम का स्क्रैप व्यापारी सचिन 29 फरवरी की रात को परिवार को संगरूर रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। रात करीब 8 बजे वह गांव लाखनमाजरा के पास होटल पर खाना खाने के लिए रूके थे। तभी पीछे से एक कार आकर रूकी और कार से उतरे दो-तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।

विज्ञापन
Case of murder of Gurugram businessman in Rohtak, STF encounters wanted accused in Nuh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंझाल उर्फ सचिन सौदा की 29 फरवरी की रात को लाखनमाजरा के पास हुई हत्या के केस में वांछित गुरुग्राम के विशाल उर्फ काला को उसके साथी रवि के साथ पुलिस ने काबू किया है। गुरुग्राम सेंट्रल एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने नूंह के पास एनकाउंटर के दौरान दोनों को दबोचा। आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिनको नूंह के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विशाल उर्फ काला का नाम सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद भी चर्चा में आया था। उसे लारेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय गुर्गा माना जाता है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने एक मार्च को लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी कि 29 फरवरी की रात को वह अपने बेटे सचिन व उसकी पत्नी मोनिका और दो पोतों के साथ गुरुग्राम से संगरूर रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। रात करीब 8 बजे वह गांव लाखनमाजरा के पास होटल पर खाना खाने के लिए रूके थे। खाना खाने के बाद सचिन होटल से गाड़ी की तरफ चला तो पीछे से एक कार आकर रूकी। कार से उतरे दो-तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 15 से ज्यादा गोली लगने से सचिन मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लारेंस गैंग के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट
1 मार्च को लाॅरेंस गैंग के रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई थी, जिसमें लिखा था कि गुरुग्राम का बुकी (सचिन मुंजाल) जो खुद को दिल्ली का सबसे बड़ा (बुकी) मानता था, जिसकी आज लाखन माजरा, हरियाणा के होटल पर हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मदारी हम लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए कर चुकी है छह को गिरफ्तार, विशाल उर्फ काला चल रहा था फरार
गुरुग्राम निवासी विशाल उर्फ काला की रोहतक पुलिस को लाखनमाजरा के पास हुई हत्या के केस में तलाश थी। सूचना मिली है कि उसे दिल्ली व सेंट्रल गुरुग्राम की एसटीएफ की टीम ने नूंह के पास सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद विशाल को उसके साथी रवि के साथ काबू कर लिया। -इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल, प्रभारी एसटीएफ रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed