फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case against three traders for selling fake equipment

Rohtak News: नकली उपकरण बेचने पर तीन व्यापारियों के खिलाफ केस

Wed, 27 Sep 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case against three traders for selling fake equipment
रोहतक। गुरुग्राम की एक आरओ कंपनी ने मंगलवार को रोहतक में छापा मारकर तीन दुकानों की जांच की। आरोप है कि छोटूराम चौक के तीन दुकानदार कंपनी के नाम पर नकली कलपुर्जे लगाकर आरओ के उपकरण बेच रहे थे। आर्य नगर थाने में तीनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यूपी के मथुरा जिले के गांव शंकर गढ़ी निवासी टीटू शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की एक आरओ (पानी शुद्ध करने का उपकरण) में कार्यरत है। शिकायत मिली थी कि कंपनी के नाम पर रोहतक में आरओ के अलावा फिल्टर व दूसरे उपकरण बेचे जा रहे थे। वह मंगलवार को रोहतक पहुंचे और पुलिस को साथ लेकर छोटूराम चौक पर दुकानों की जांच की, जहां सलारा मोहल्ला निवासी गुलाब, कलानौर निवासी मिथुन अरोड़ा व गौरव अरोड़ा की दुकान पर जांच की। जांच में गुलाब की दुकान से कंपनी के नाम के आरओ के चार मैमवेरन, मिथुन अरोड़ा की दुकान से दो मैमबरेन व गौरव की दुकान से कंपनी के नाम के तीन मैमबेरन, 9 कार्बन फिल्टर, 9 सेडिमेंट फिल्टर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed