फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Carrots from Bamla in Bhiwani are giving Rajasthani carrots tough competition, and prices have also dropped.

Rohtak News: राजस्थानी को टक्कर दे रही भिवानी के बामला की गाजर, दाम भी लुढ़के

Fri, 19 Dec 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Carrots from Bamla in Bhiwani are giving Rajasthani carrots tough competition, and prices have also dropped.
01...रोहतक के गोहाना अड्डा पर एक रेहड़ी से गाजर खरीदते ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सर्दी बढ़ने के साथ ही सब्जी मंडी में गाजर की आवक में बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते दामों में भी गिरावट देखी जा रही है। यहां आ रही राजस्थानी गाजर को भिवानी के बामला व चांग गांवों की गाजर टक्कर दे रही है।
मंडी के पूर्व प्रधान सोनू छाबड़ा के अनुसार नई सब्जी मंडी में रोजाना हो रही 30 टन से अधिक गाजर की आवक होने लगी है जिससे दाम कुछ कम हो गए हैं। सर्दी में सब्जी व जूस के अलावा गाजरपाक में भी इनका प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि पांच दिन पहले तक थोक में गाजर के भाव 15 से 20 रुपये प्रति किलो थे लेकिन अब 12 से 15 रुपये प्रति किलो के दाम हो गए हैं। भिवानी के बामला व चांग गांवों की गाजर साफ व मीठी है। इस कारण इसकी मांग तेज होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इन दिनों राजस्थान से भी आवक बढ़ गई है। गाजर अब रिटेल में लगभग 20 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने लगी है जबकि कुछ दिन पहले तक इसके दाम 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक हो गए थे। गाजर के रिटेल दुकानदार सूरज ने बताया कि इन दिनों उत्तर प्रदेश से भी मंडी में गाजर की आवक होने लगी है। लोकल किसानों के खेतों से भी थोड़ी मात्रा में गाजर आ रही है। गाजर की गुणवत्ता के अनुसार उसके दामों में कुछ अंतर आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed