फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car rider collided on Gharonthi-Chiri road, five youths injured

घरौंठी-चिड़ी रोड पर कार सवार ने मारी टक्कर, पांच युवक घायल

Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car rider collided on Gharonthi-Chiri road, five youths injured
लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी से चिड़ी रोड पर सैर कर रहे पांच युवकों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में करनाल में कमांडो की ट्रेनिंग कर रहा युवक सन्नी भी घायल हो गया। इस संबंध में उसके चाचा ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घरौंठी गांव निवासी राजेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह घरौंठी से चिड़ी रोड पर सैर के लिए गया था। उसी समय उसका भतीजा सन्नी, गांव का युवक अमित, अजय, हिमांशु व निशु भी सैर कर रहे थे। घरौंठी की तरफ से सफेद रंग की एक कार आई और पांचों को टक्कर मार दी। उसका भतीजा सन्नी करनाल में पुलिस कमांडो की ट्रेनिंग ले रहा है और अब घर आया हुआ था। उन्होंने कार को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। कार चालक की पहचान चिड़ी निवासी राजेंद्र के तौर पर हुई है। घायलों को अस्पताल ले गए, जहां सूचना पाकर पुलिस पहुंची। हालांकि युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई है। साथ ही पुलिस ने कार चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed