फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car collided with barriers on an under-construction bridge, two youths from Delhi died, company neither installed indicators nor reflectors, case registered

Rohtak News: निर्माणाधीन पुल पर अवरोधकों से टकराई कार, दिल्ली के दो युवकों की मौत, कंपनी ने संकेतक लगाया न रिफ्लेक्टर, केस दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car collided with barriers on an under-construction bridge, two youths from Delhi died, company neither installed indicators nor reflectors, case registered
रोहतक हिसार रोड पर अवरोधकों से टकराकर क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : udhampur
हिसार रोड पर भाली गांव से पहले माड़ौदी चौक के नजदीक निर्माणाधीन पुल पर शनिवार सुबह सड़क के बीचोबीच बने अवरोधकों से कार टकरा गई। हादसे में दिल्ली के झाड़ौदा कलां निवासी सुमित डागर व नजफगढ़ निवासी अमनदीप की मौत हो गई। सुमित गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

झाड़ौदा कलां निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा व एक बेटी, जिनकी शादी हो चुकी है। 14 मार्च को उसकी नजफगढ़ स्थित रिश्तेदारी से अमनदीप घर आया था। अमनदीप सहरावत व सुमित डागर रात को हिसार स्थित अमनदीप की बहन के घर जाने की बात कह रहे थे। शनिवार सुबह 8 बजे सूचना मिली कि अमनदीप की कार रोहतक के पास हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई है। वह रोहतक पहुंचा तो पता चला कि सुमित व अमनदीप की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

घटनास्थल के नजदीक भाली-आनंदपुर शुगर मिल के पास पहुंचकर देखा कि माड़ौदी चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण चला हुआ है। दिल्ली से हिसार की तरफ फ्लाईओवर पर चढ़ने का रास्ता सीमेंट के बड़े-बड़े पत्थर रखकर बंद किया हुआ है। निर्माणाधीन कंपनी ने अवरोधक लगाते समय कोई संकेतक या रिफलेक्टर नहीं लगाया हुआ है। निर्माणाधीन कंपनी ने फ्लाईओवर बनाते समय तय सभी नियमों का पालन नहीं किया। इसके कारण सुमित व अमनदीप की सड़क हादसे में मौत हुई है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर लिया है। एनएचएआई को पत्र भेजकर कंपनी का पूरा ब्योरा मांगा जाएगा। साथ ही दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

- इंस्पेक्टर नीरज, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर।
...
पिता बोले- जल्द कार्रवाई करे पुलिस
झाड़ौदा कलां निवासी सतबीर ने बताया कि उसका बेटा सुमित मारुति कंपनी में नौकरी करता था, जबकि अमनदीप घर पर ही था। हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। कंपनी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed