फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cancer victim and her husband assaulted for picking berries that fell from the tree.

Rohtak News: पेड़ से गिरी जामुन उठाने पर केंसर पीड़िता और पति से मारपीट

Thu, 04 Jul 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cancer victim and her husband assaulted for picking berries that fell from the tree.
04सीटीके19...घायल सुनारिया गांव निवासी मनजीत।
रोहतक। सेक्टर-2 स्थित हुड्डा ऑफिस के सामने ग्रीन बेल्ट में सड़क पर पेड़ से गिरे जामुन खाना केंसर पीड़िता और उनके पति को भारी पड़ गया। जब वह जामुन उठा रहे थे तो एक दंपती ने उन्हें हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसे कैंसर है। वीरवार को इलाज के लिए पति के साथ पैदल अस्पताल जा रही थी। सेक्टर-2 स्थित हुड्डा ऑफिस के सामने की ग्रीन बेल्ट से गुजर रहे थे तो पेड़ से टूटकर सड़क पर जामुन गिरी हुई थी। वह जामुन खाने लगे तो उसी दौरान पास के घर से एक दंपती निकला और उनके साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द बोलने लगा। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया। उनको नीचे गिराकर पीटा गया। राहगीरों ने उनको बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद राहगीरों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मगर पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-फोटो संख्या---19
युवक पर सुए से किया हमला, घायल
रोहतक। सुनारिया निवासी एक युवक की पीठ पर सुए से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजन को दी और घायल को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। देर शाम तक पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत नहीं दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित मंजीत ने बताया कि वह घर से किसी काम के लिए बाजार आया था और रास्ते में पीछे से सड़क पर चलते हुए दो युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। मंजीत की पीठ पर 6 से 7 बार हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed