फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cabinet Minister Krishanlal Pawar said it is Parliament right to amend the law

Haryana: कोर्ट का सम्मान... कानून में संशोधन करना संसद का हक, राहुल गांधी से नेहरू तक क्या बोले मंत्री पंवार

Mon, 21 Apr 2025 03:37 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Apr 2025 03:37 PM IST
सार

बक्फ बोर्ड कानून में संशोधन को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि यह संसद का अधिकारी है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट का पूरा सम्मान करती है। इसके बाद मंत्री पंवार ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Krishanlal Pawar said it is Parliament right to amend the law
रोहतक में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सरकार के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के साथ पूरी न्यायपालिका का सम्मान करती हैं, लेकिन कानून में संशोधन करना संसद का हक है। कांग्रेस दुष्प्रचार करके वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार सोमवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लालनेहरू का दिया बयान पढ़ा था। अब भी पहरा नंबर 11 में पंडित नेहरू का 27 जून 1961 को दिया बयान अंकित है। उसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि 1947 में देश आजाद हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने एससी व बीसी वर्ग को आरक्षण दिया। अब आरक्षण को खत्म किया जाए। मैं उस समय राज्यसभा में ही मौजूद था, साथ ही गवाह भी हूं। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के राज्यसभा में पढ़े गए नेहरू के बयान को एडिट करके देश में दुष्प्रचार शुरू कर दिया। कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान खत्म हो जाएगा, लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस को हराकर उसे आइना दिखा दिया। 
विज्ञापन




मंत्री पंवार ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन बिल के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है। जबकि संविधान में अब तक हुए 106 में से 75 संशोधन कांग्रेस ने किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की मंडियों के बाहर पड़े गेहूं के सवाल पर कैबिनेट मंत्री बोले, मौसम की वजह से एक साथ गेहूं की आवक मंडियों में पहुंच रही है, जबकि कई मंडियों में जगह कम है। इस कारण गेहूं बाहर सड़क पर डालना पड़ रहा है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी। 


बिजली संकट के सवाल पर कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में किसी तरह का बिजली संकट नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त बिजली है। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर रेणू डाबला व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed