फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Businessmen will sit on the shop after tying the black strip today and tomorrow, corporation has sealed shop, warns 10

आज व कल काली पट्टी बांधकर दुकान पर बैठेंगे व्यापारी, निगम ने सील की दुकान, 10 को चेतावनी

Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Businessmen will sit on the shop after tying the black strip today and tomorrow, corporation has sealed shop, warns 10
कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच नियम तोड़ने पर नगर निगम द्वारा चालान काटने को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच ठन गई है। एक तरफ जहां नगर निगम ने रविवार को दुकान खोलने पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक खाद-बीज की दुकान सील कर दी, वहीं 10 दुकानदारों को चेतावनी नोटिस दिए। दूसरी तरफ रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने व्यापारियों का आह्वान किया है कि वे सोमवार व मंगलवार को चालान के विरोध में काली पट्टी बांधकर दुकान पर बैठें। साथ ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त के सामने अपना पक्ष रखेगा। हालांकि रोहतक व्यापार मंडल ने प्रशासन का साथ देने का निर्णय लिया है, जबकि हरियाणा व्यापार मंडल ने व्यापारियों और प्रशासन के बीच उचित तालमेल की बात कही है। नियमों के मुताबिक रविवार को ज्यादा बाजार बंद थे, लेकिन निगम की चालान टीम को सूचना मिली कि पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक खाद-बीज की दुकान खुली है, जहां सरेआम सामान बेचा जा रहा है। तत्काल एलओ के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दुकान का मालिक मौजूद नहीं था। नौकर ने चालान लेने व राशि जमा कराने में असमर्थता जाहिर की। ऐेसे में टीम ने दुकान को सील कर दिया। इसके बाद आसपास की 3 दुकानों के मालिकों को चेतावनी नोटिस दिया।
विज्ञापन

शीला बाईपास पर खुली मिली दुकान, टीम पहुंची तो दुकानदार सफाई करते मिले
पुराने बस स्टैंड पर कार्रवाई के बाद सूचना मिली कि शीला बाईपास पर कुछ दुकान खुली हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो दुकानदार सफाई करते मिले। उनको चेतावनी नोटिस दिया गया। इसके बाद टीम ने सोनीपत रोड पर फाटक के नजदीक एक दुकानदार कैंपर उतरवा रहा था। उसको भी चेतावनी नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

दुकान के अंदर कैसे रोकेगा निगम ग्राहकों की भीड़
एक दिन पहले रोहतक ट्रेडर्स एसो ने सवाल उठाया था कि निगम प्रशासन गलत चालान कर रहा है। ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। जवाब में निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल का कहना है कि दुकान के अंदर एक समय में कितने ग्राहक आएंगे, यह तो दुकानदार को तय करना है। निगम कैसे किसी को दुकान के अंदर जाने से रोक सकता है। निगम की जिम्मेदारी सड़क पर भीड़ को रोकने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रधान व निगम कर्मियों के विरोध में सोमवार व मंगलवार को व्यापारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रोष व्यक्त करेंगे। इसके अलावा व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त से मिलकर अपनी बात रखेगा।
हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन।
कोरोना महामारी को लेकर सरकार व प्रशासन ने कुछ नियम तय किए हैं। व्यापारियों को उनका पालन करना चाहिए। क्योंकि इसमें उनकी भी सुरक्षा है। वे किसी सांकेतिक रोष में शामिल नहीं होंगे। बल्कि प्रशासन के साथ हैं।
गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल।
हरियाणा व्यापार मंडल किसी तरह के रोष प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा। हालांकि प्रशासन व व्यापारियों के बीच उचित तालमेल की वकालत करता है। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया था, लेकिन प्रशासन से उचित रिस्पांस नहीं आया। साथ ही व्यापारियों ने कोरोना महामारी के संकट में प्रशासन का पूरा साथ दिया है। प्रशासन भी सख्त रवैया न अपनाए।
गुलशन डंग, अध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल।
बाजारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाना प्रशासन व पुलिस का काम है। इसके लिए बाजारों में पुलिस की टीमें लगाई जाएं। मैंने सीएम मनोहर लाल से मांग की है कि सीलिंग जैसे कार्रवाई बंद करवाई जाए। क्योंकि पहले ही व्यापारी दो माह से बेबस होकर घर बैठा था। अब थोड़ा कारोबार करने लगा है।

गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी क्लाथ मार्केट।
कोरोना को लेकर पैदा हुए हालात में डीसी ऑफिस की तरफ से जो आदेश जारी किए गए है, निगम उनका पालन कर रहा है। अगर किसी व्यापारी को कोई शिकायत है तो कंट्रोल रूम में दर्ज करवाएं। वे गहराई से जांच करवाएंगे। अगर व्यापारियों को कोई नियम में परिवर्तन करवाना है तो डीसी से मिलें। निगम सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमों का सख्ती से पालन करेगा। कोरोना को लेकर कोई ढील नहीं बरती जा सकती।
प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed