फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Buses of Agra, Mathura, Haridwar, Dehradun will go through KMP

केएमपी से होकर जाएंगी आगरा, मथुरा, हरिद्वार, देहरादून की बसें

Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Buses of Agra, Mathura, Haridwar, Dehradun will go through KMP
रोहतक। भले ही दिल्ली में पड़ोसी राज्यों की बसों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है फिर भी रोहतक डिपो 16 सितंबर से अपनी अंतरराज्यीय बस सेवा पूरी क्षमता से चलाने जा रहा है। तय हुआ है कि उप्र के आगरा, मथुरा उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार की बस सेवा केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल हाइवे) से होकर आवामगन करेंगी। जिस पर लगने वाला टोल टेक्स यात्रियों को किराये के रूप में देना होगा।
विज्ञापन

रोहतक डिपो की बस सेवा उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, मथुरा, वृंदावन, उत्तराखंड के हरिद्वार, रामनगर, देहरादून, राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, बालाजी, चंडीगढ़ और दिल्ली चलती हैं। कोरोना की वजह से दिल्ली सरकार ने किसी भी प्रदेश की बसों के प्रवेश की इजाजत नहीं दी है, जिसकी वजह से रोहतक डिपो 16 सितंबर से दिल्ली को छोड़ सभी राज्यों की बस सेवा शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की तरफ जाने वाली बसें दिल्ली होकर जाती हैं, जिसकी वजह से नया रूट प्लान बनाया गया है। अब दोनों राज्यों की तरफ जाने वाली बसें केएमपी से होकर जाएंगी। तय हुआ है कि मंगलवार को केएमपी से होकर जाने वाली बसों के किराये का निर्धारण किया जाएगा क्योंकि टोल टैक्स ज्यादा लगेगा।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक गुलाब सिंह ने बताया कि आगरा, मथुरा, देहरादून, हरिद्वार की तरफ जाने वाली बसें केएमपी से होकर चलेंगी। 16 सितंबर से पूरी क्षमता से बसों का संचालन कराया जाएगा। मंगलवार को केएमपी से चलने वाली बसों के किराये का पुनर्निर्धारण किया जाएगा क्योंकि टोल टैक्स ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed