फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bus hits grandmother and grandson in Rohtak Sampla

दर्दनाक: दिवाली पर कमाई करने आया राजस्थान का परिवार... बस ने दादी-पोते को कुचला, एक की मौत

Thu, 31 Oct 2024 09:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Oct 2024 09:31 PM IST
सार

रोहतक के सांपला में बस ने दादी-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में दादी की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Bus hits grandmother and grandson in Rohtak Sampla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दिवाली पर कमाई करने सांपला आए परिवार की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब बस ने सड़क से गुजर रहे दादी-पोते को कुचल दिया। दादी की मौत हो गई, जबकि पोते का पैर टूट गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। सांपला पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले असलम ने बताया कि उसकी तीन बेटी और दो बेटे हैं। साथ ही वह सोनीपत के सबलपुरा गांव में रह रहा है। उसके बेटे बबलू के दो बेटे आसिफ और काशिफ है। वो दिवाली पर हर साल परिवार सहित सांपला आकर गाड़ियों के श्रंगार का काम करता है। इसके लिए अबकी बार भी सड़क किनारे डेरा लगाकर चार दुकान सजाई थी। 
विज्ञापन


दिवाली के दिन सुबह करीब सवा सात बजे उसकी पत्नी जरीना और पोता आसिफ दुकान पर थे। जरीना ने कहा कि वह एक बार सड़क किनारे बनाए डेरे पर जाकर बेटी को संभालकर आती हूं। जैसे ही जरीना अपने पोते आसिफ को लेकर डेरे की तरफ जाने लगी, तभी पीछे से बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी जरीना व पोते आसिफ को काफी चोटें आई। उसने निजी वाहन से दोनों को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशिफ का पैर टूटा मिला। उसका उपचार जारी है। उसने पता किया कि बस चालक कृष्ण निवासी मांडोठी, जिला झज्जर था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed