फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Burning of 200 feet effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad

रावण, कुंभकरण व मेघनाद के 200 फुट के पुतलों का दहन

Sat, 16 Oct 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Burning of 200 feet effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad
पुरानी आईटीआई मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतला दहन का दृश्य। अमर उजाला
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया गया, इसमें शहर के सात बडे़ रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले थे। इनकी ऊंचाई 20 से 200 फुट थी और सभी में आकर्षक आतिशबाजी का प्रयोग किया गया था। पुतलों के दहन के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर लगभग चार घंटे तक जाम लगा रहा। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

श्रीरामलीला उत्सव कमेटी की तरफ से पुरानी आईटीआई मैदान में रावण दहन से पहले दर्शकों ने आधा घंटा आतिशबाजी का आनंद लिया। एक-एक करके आकाश में कई धूमकेतु तारें छोड़े। यहां 200 फुट के रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। आयोजन महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में श्री रामचंद्र को विजय तिलक लगाकर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, करनाल मिल्क फूड के एमडी विपिन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी के सचिव चंद्र गर्ग, शिक्षक प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल गोयल, समाजसेवी पवन तायल व कमेटी के प्रधान सुभाष तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचीन रामलीला सोसायटी ने किया 50 फुट के रावण का दहन
पुराना बस स्टैंड स्थित प्राचीन रामलीला सोसायटी में रावण मेघनाद और कुंभकरण के 50 फुट के पुतलों का दहन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर मनमोहन गोयल, आलोक गुप्ता बाबा रहे। दहन से पहले सोसायटी के प्रधान मोहन बंसल, खजांची संदीप कुमार, शंकर लाल गर्ग ने श्रीराम को विजय तिलक लगाया और सात बजे रावण दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने किया रवाना
गांधी कैंप स्थित नेक कुकारो रामलीला में शाम पांच बजे शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहे और उन्होंने शोभायात्रा को रवाना किया। इसके साथ ही 35 फुट के रावण का दहन किया। इसमें पूर्व नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सीताराम सचदेवा, वीरेंद्र सचदेवा, अनूप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पंजाबी रामलीला समिति ने गोकर्ण में किया रावण दहन
श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला समिति ने प्रताप चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में हनुमान के 14 स्वरूप दिखे, इनमें चार छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा गोकर्ण धाम पर साढ़े पांच बजे पहुंची। इसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी रहे। गोकर्ण ग्राउंड में सात बजे 50 फुट के रावण का दहन किया गया।
पुतले से निकला बम दर्शकों के बीच गिरा, हादसा टला
रावण दहन के दौरान पुतले से अचानक एक बम दर्शकों के बीच आ गिरा। इसके कारण वहां भगदड़ मच गई। हालांकि मौके पर कोई दुर्घटना नहीं हुई और आयोजकों ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया।
सेक्टर एक में हुआ रावण दहन
सेक्टर एक स्थित प्राइड मार्केट में सेक्टर फ्रेंड्स क्लब, आरडब्ल्यूए व भारत विकास परिषद के सौजन्य से दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बतरा रहे। दहन से पहले शोभा यात्रा निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। शाम साढ़े छह बजे रावण दहन किया गया। जिसमें पार्षद कदम सिंह अहलावत, डॉ. दिनेश खोसला, सुभाष चावला, पवन आहूजा, योगराज भाटिया मौजूद रहे।

थम गए वाहनों के पहिये, छह किलोमीटर तक लगा जाम
दशहरे के कारण साढ़े चार घंटे तक वाहनों के पहिये थम गए। पुरानी आईटीआई वाले रोड पर सबसे बड़ा जाम लगा। इसके कारण चारों ओर करीब साढ़े छह किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। जो तीन घंटे बाद जाम से निकली, गनीमत रही कि इसमें मरीज नहीं था। जाम इतना भयंकर था कि कुछ युवाओं में निकलते समय झगड़ा तक हो गया। रात साढ़े 9 बजे लोगों को जाम से निजात मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed