{"_id":"68ed5edee5640a223606cf69","slug":"bsp-takes-to-the-streets-gives-10-day-ultimatum-to-the-government-rohtak-news-c-17-roh1020-744344-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क पर उतरी बसपा, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क पर उतरी बसपा, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
10- एडीजीपी पूरण कुमार सुसाइड मामले को लेकर रोहतक शहर में प्रदर्शन करते बहुजन समाज पार्टी के पद
रोहतक। एडीजीपी पूरण कुमार सुसाइड मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया एवं अन्य नामजद अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही, सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
बसपा के प्रदेश सचिव विनय बौद्ध ने कहा कि इस मामले की निगरानी उच्चतम न्यायालय या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से की जाए। जाति आधारित उत्पीड़न के मामलों में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने व सीजेआई पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को संविधान विरोधी कृत्य के लिए दंडित किए जाने की मांग भी की।
जिला अध्यक्ष हवा सिंह सभरवाल ने बताया कि इससे पहले जिले के चारों विधानसभाओं के बसपा पदाधिकारी मानसरोवर पार्क और आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के माध्यम से राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान पूनम निगाना, सुरेश जांगड़ा, सत्यवान, राजेश, अजीत भराण, अजीत मेहरा, अनिल पूनिया, राजपाल बोहर, गीता, संतोष, शीला, बलजीत, हरिदास राठी, कर्मवीर, सत्यवान, राजेंद्र सरोहा व महावीर मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद