{"_id":"68a63854b6a09d83c60cd5bd","slug":"brother-these-are-goonsthey-will-keep-harassing-us-saying-this-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-sulphas-rohtak-news-c-17-roh1020-712403-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाई ये गुंडे है...परेशान करते रहेंगे, कहकर युवक ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाई ये गुंडे है...परेशान करते रहेंगे, कहकर युवक ने सल्फास खाकर दी जान
Thu, 21 Aug 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाई ये गुंडे हैं...इसी तरह मारपीट व परेशान करते रहेंगे। यह कहने के कुछ देर बाद बैंसी के प्रिंस ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। यह आखिरी बात उसकी अपने बड़े भाई से हुई थी। परिवार ने चार युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का दावा है कि कई दिनों से गांव के ही युवक प्रिंस को परेशान कर रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विनय ने बताया कि उनके भाई प्रिंस का एक साल पहले किसी बात को लेकर गांव के ही क्रिस, साहिल, राजेश, जीवन से विवाद हो गया था। इसके बाद से ही वह चारों उसे रास्ते में रोककर मारपीट व अभद्रता करते थे। मंगलवार देर रात चारों ने प्रिंस को रोककर मारपीट की। यह बात प्रिंस ने फोन कर बताई। वह वहां पहुंचकर बीचबचाव किया था। इसके बाद प्रिंस ने सल्फास खाली।
बड़े भाई ने दोनों पक्षों को समझाया था
विनय ने बताया कि भाई ने गांव के ही चार युवकों के बारे में बताया था। वे उसे आते-जाते परेशान कर रहे थे। इस पर दोनों पक्षों को समझाया था। इसके बावजूद चारों युवक नहीं माने और प्रिंस को लगातार परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
सबका लाड़ला था प्रिंस
विनय ने बताया कि प्रिंस घर में सबका लाडला था। वह घर में सबसे छोटा था। इस वजह से उसको सबसे अधिक प्यार दिया जाता था। पिता जयभगवान का पहले ही निधन हो चुका है।
कई बार पुलिस को दी शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
विनय ने बताया कि इस मामले में कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। हर बार थाने में फैसला होने के कारण चारों पर कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से प्रिंस ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
गांव बैंसी में युवकों से परेशान होकर एक युवक ने जान दी है। युवक के भाई की शिकायत पर चारों को खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। -समरजीत, एसएचओ, थाना लाखन माजरा।