{"_id":"667df252d07dd5996b020704","slug":"bringing-peace-to-the-country-in-the-long-run-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111427-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लंबी दौड़ में अमन कर रहा देश का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लंबी दौड़ में अमन कर रहा देश का नाम रोशन
Fri, 28 Jun 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
27jjrp04 खिलाड़ी अमन कुमार
साल्हावास। क्षेत्र के गांव जमालपुर के रहने वाले अमन कुमार सुपुत्र सोमबीर सिंह अंडर-17 के खिलाड़ी हैं। अमन ने 2017 में कोच जयप्रकाश जाखड़ से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। जब वे सातवीं कक्षा में पढ़ते थे। अमन ने ब्लॉकस्तर और जिलास्तर पर तो परचम लहराया।
इसके अलावा अपने दमखम पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं दूसरे प्रदेशों में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में भी लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। 14 नवंबर 2018 को जमालपुर के ट्रैक पर जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में भाग लिया। प्रथम स्थान पर रहे।
2019 में पंचकूला में आयोजित स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में उसने 14 वर्षीय आयु वर्ग में भाग लिया। अमन कुमार ने अपनी प्रतिभा के बल पर झज्जर ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
अमन कुमार की उपलब्धियों पर एक नज़र
-36वीं हरियाणा राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता कनडो जिला हिसार में आयोजित की गई। अंडर-16 आयु वर्ग में 2 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता नागालैंड के कोहिमा में 22 मार्च 2022 को आयोजित की गई। अंडर-16 आयु वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में भी पहला स्थान प्राप्त किया।
-सातवीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 21 अगस्त 2022 रोहतक में हुई थी। जो 16 वर्षीय आयु वर्ग के लिए थी। उन्होंने 2000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-33वीं नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता करनाल में 3 सितंबर से 5 सितंबर 2022 को आयोजित हुई 2000 मीटर दौड़ में वे अव्वल रहे।
-35वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित हुई, जो 7 से 9 अक्टूबर 2022 तक चली। 16 वर्षीय आयु वर्ग में 2000 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया।
-37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई। 16 वर्षीय आयु वर्ग में 2000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-37वीं हरियाणा राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 25 दिसंबर 2022 को कुम्बखेडा हिसार में हुई। अंडर 16 आयु वर्ग में दो किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-57वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता असम में 8 जनवरी 2023 को आयोजित की गई। 16 वर्षीय आयु वर्ग में 2 किलोमीटर दौड़ में वे प्रथम स्थान पर रहे।
-11वीं हरियाणा राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता नरवाना जींद में आयोजित हुई। जो 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई। अंडर 18 आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे।
-18वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता कर्नाटक में 10 से 12 मार्च तक आयोजित हुई। अंडर 18 आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में वे प्रथम स्थान पर रहे।
-पांचवी यूथ एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता ताशकंद उज्बेकिस्तान में 28 से 30 अप्रैल 2023 तक आयोजित हुई। अंडर 18 आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-13वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जींद में आयोजित हुई। 24 से 25 फरवरी 2024 तक चली। अंडर 20 आयु वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहे।
-14वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता करनाल में एक व दो जून 2024 को ओपन आयु वर्ग में 5000 मीटर में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया।