{"_id":"61afbd41ef825f501826aa60","slug":"bride-shooting-tanishka-s-face-swollen-mother-said-save-my-daughter-rohtak-news-rtk632067784","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन गोलीकांड : तनिष्का के चेहरे पर आई सूजन, मां बोली-मेरी बेटी को बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन गोलीकांड : तनिष्का के चेहरे पर आई सूजन, मां बोली-मेरी बेटी को बचा लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में एक सप्ताह से जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही दुल्हन तनिष्का (19) के चेहरे पर सूजन आ गई है। अभी तक उसकी हाथ की गोली निकाली जा सकी है, जबकि पेट, गर्दन व दूसरी जगह लगीं गोलियां अभी तक नहीं निकाली जा सकी हैं। यह जानकारी तनिष्का के परिजनों ने अमर उजाला टीम को फोन पर दी। तनिष्का की मां ने सरकार, प्रशासन, समाज के लोगों से बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। वहीं, रोहतक लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने फोन करके तनिष्का का हालचाल पूछा। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।
तनिष्का की ताई निर्मला ने बताया कि उसकी बेटी बेहद होनहार है। 10वीं में 87 तो 12वीं में 81 प्रतिशत नंबर आए थे। वह पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन उसकी बेटी को उस समय गोली मार दी गई, जब वह दुल्हन बनकर ससुराल जा रही थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा तब सार्थक होगा, जब सरकार जिम्मेदारों को सख्त सजा दिलवाए और बेटी को हर संभव उपचार उपलब्ध करवाकर बचाएं। कुछ लोगों ने आर्थिक सहायता की है, लेकिन बहुत कम है। सांसद अरविंद शर्मा का फोन आया था। सांसद ने हर संभव उपचार करवाने का आश्वासन दिया और डॉक्टरों से भी बात की। इसके अलावा आशा हुड्डा का भी फोन आया है। आशा हुड्डा ने कहा है कि अगर वे दिल्ली में उपचार करवाना चाहते हैं तो बता दें। वे हर संभव मदद करेंगी। तनिष्का के परिजनों का कहना है कि अभी वे बेटी को दूसरी जगह ले जाने का निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, आलू एक दिन के रिमांड पर
बहुअकबरपुर थाना पुलिस मंगलवार को आरोपी साहिल को लेकर भाली गांव पहुंची और क्राइम सीन दोहराया। एक-एक तथ्य को बारीकी से जांच। वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल को बरामद करने के लिए पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि जल्द हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा। वहीं साहिल के साथी अजय उर्फ आलू को अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। अब दोनों आरोपियाें को रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस अदालत में पेश करेगी। वहीं, साहिल के तीसरे साथी को पुलिस ने मंगलवार को काबू कर लिया। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।