फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   break the illegal construction, bjp mla brothers, return team

अवैध निर्माण हटाने गई टीम के साथ भाजपा विधायक के भाई की नोकझोंक, बैरंग लौटी

Wed, 07 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
break the illegal construction, bjp mla brothers, return team
जींद। हैबतपुर गांव के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज के सामने विकसित हो रही कॉलोनी में बनी दुकानों को हटाने के लिए जिला नगर योजनाकर विभाग की टीम बुधवार सुबह पुलिस बल के साथ पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार दीपक कुमार भी मौजूद रहे। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की तो इसके विरोध में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

लोगों के रोकने पर भी जब प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही तो इसकी सूचना मिलने पर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के भाई राजू चिल्लाना मौके पर पहुंचे। आरोप है कि यहां राजन चिल्लाना ने पहुंचते ही अधिकारियों से नोकझोंक शुरू कर दी और कार्रवाई रुकवा दी। इसके बाद तमाम प्रशासनिक अमला यहां से लौट आया। इसके बाद डीटीपी ने लोगों को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद फिर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल हैबतपुर गांव में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज के सामने लोगों ने काफी मकान दुकान व कॉलोनी विकसित कर ली हैं। ऐसे में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम बुधवार सुबह करीब 11 बजे यहां अवैध निर्माण हटाने गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार दीपक कुमार, डीटीपी अरविंद्र ढुल व काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अमले ने चार दुकान, छह डीपीसी, दो चहारदीवारी हटा भी दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के भाई राजन चिल्लाना यहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। चिल्लाना ने कहा कि वे कौन होते हैं बने हुए मकानों व दुकानों को तोड़ने वाले। इसके बाद काफी संख्या में लोग कार्रवाई कर रही जेसीबी की तरफ चले तो जेसीबी ऑपरेटर ने कार्रवाई रोक दी। इस दौरान तैनात पुलिस बल खड़ा देखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लाना बोले, नहीं टूटने देंगे लोगों के निर्माण
राजन चिल्लाना ने कहा कि यदि यहां निर्माण तोड़े जाते हैं तो वे मर ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जेसीबी के आगे लेट जाएंगे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने देंगे। इस दौरान लोगों ने भाजपा विधायक डॉ. मिड्ढा के समर्थन में नारे भी लगाए। उन्होंने लोगों को कहा यदि अब खुद विधायक भी कहेंगे तो भी वे निर्माण नहीं टूटने देंगे।
सूचना पर आया
मैं अपने एक साथी के साथ बैठा था, सूचना मिली कि यहां कोई निर्माण गिरा रहा है। यह भी नहीं पता था कि यह सरकारी कार्रवाई है। ऐसे में आकर काम रुकवाया गया है। लोगों का कहना है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है। किसी को धमकाया नहीं है।
- राजन चिल्लाना।
वर्जन
मेरे पास आई थी सूचना
मेरे पास सूचना आई थी कि मेडिकल कॉलेज के सामने डीटीपी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले नोटिस नहीं दिए गए और अब सामान भी नहीं निकालने दिया जा रहा है। इसके चलते राजन चिल्लाना को भेजा गया है। लोगों से यह भी सुनने में आया है कि डीटीपी द्वारा निर्माण बचाने के नाम पर पैसे भी मांगे गए हैं। पहले भी इस प्रकार की शिकायत आई है। ऐसे में काम रुकवाया गया है। मैं अभी चंडीगढ़ हूं। जींद पहुंचकर अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी। धमकाया किसी को नहीं है।

- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक जींद।
वर्जन
कार्रवाई की जा रही थी अचानक लोगों की भीड़ आई, जिसके चलते काम रोक दिया गया। बाद में पता चला कि विधायक के भाई आए थे। भीड़ को देखते हुए टीम लौट आई। अब लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह बाद फिर से तैयारी के साथ जाकर कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद्र ढुल, डीटीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed