{"_id":"6158c2028ebc3e1a244e25bc","slug":"boxing-competition-women-boxers-showed-the-power-of-punch-rohtak-news-rtk6258597181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी प्रतियोगिता : महिला मुक्केबाजों ने दिखाया पंच का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाजी प्रतियोगिता : महिला मुक्केबाजों ने दिखाया पंच का दम
विज्ञापन
एमडीयू में हरियाणा बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रेड जर्?
एमडीयू में चल रही राज्यस्तरीय दूसरी सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने करवाया। कुल 11 भारवर्ग में मुकाबले हुए और देर शाम तक सेमिफाइनल के मुकाबले चलते रहे। रविवार को फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा कि बॉक्सिंग खेलों में भी महिलाएं लोहा मनवा रही हैं। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि विश्व में नाम रोशन करेंगी। हरियाणा बॉक्सिंग संघ खिलाड़ियों को सुविधाओं के साथ-साथ सभी तरह की सहायता भी कर रहा है। खिलाड़ियों के लिए संघ हर वक्त तैयार खड़ा है। संघ का प्रयास है कि हरियाणा के बॉक्सर एक दिन पूरे विश्व में देश का नाम रोशन करेंगे और हमारे प्रयास रंग लेकर आएंगे। नवीन दहिया ने कहा कि सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है। इतनी काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई हैं, यह हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रयासों का ही नतीजा है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ काच कमीशन के चेयरमैन सूबे सिंह बैनिवाल ने भी चैंपियनशिप की तारीफ की और संघ के प्रयासों को सराहा। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के कार्यवाहक सचिव रविंद्र पान्नू ने कहा कि हाल ही में कई चैंपियनशिप करवाई जा चुकी हैं। आने वाले दिनों में नेशनल चैंपियनशिप करवाने की भी योजना है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान जेएस कालरा, नेहा, डी-पार्क मार्केट के प्रधान अजय धनखड़, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संदीप मोर, संघ के कार्यकारिणी सदस्य ओमबीर हुड्डा मुख्य रूप से शामिल रहे।
अलग-अलग भारवर्ग में विजेता
45-48 किलो भारवर्ग में भिवानी-ए से नीतू, जींद से रेखा, रोहतक बी से आरती और मेवात से भारती विजेता। 48-50 किलो भारवर्ग में रोहतक-ए से संजीता, भिवानी ए से शीतल, रोहतक बी से ममता व हिसार से चंद्रिका विजेता रहीं। 50-52 किलो भारवर्ग में रोहतक ए से मीनाक्षी, सोनीपत से किरण, भिवानी ए से मनीषा व हिसार से सोनू विजेता रहीं। 52-54 किलो भारवर्ग में रोहतक ए से रेणु, फतेहाबाद से प्रिया, गुरुग्राम से चेतना सैनी, पानीपत से शिवानी विजेता रहे। 54-57 किलो भारवर्ग में हिसार से पूनम, यमुनानगर से चांदनी मेहरा व भिवानी ए से भारती विजेता। 57-60 किलो भारवर्ग में भिवानी ए से जेस्मीन, पानीपत से ज्योति, रोहतक ए से दीक्षा, गुरुग्राम से याशी शर्मा विजेता। 60-63 किलो भारवर्ग में पानीपत से विंका, रोहतक ए से आंचल, साई- एच से सिवी, रोहतक बी से प्रवीण विजेता रहीं। 63-66 किलो भारवर्ग में सिरसा से दिव्या, साई-एच से सुशीला विजेता। 66-70 किलो भारवर्ग में झज्जर से सविता, कैथल से सोनम, हिसार से किरण व साई-एच से कोमल विजेता रहीं। 70-75 किलो भारवर्ग में साई-एच से स्वीटी बूरा, डीडीआर से सीना, रोहतक ए से राज साहिबा व कैथल से सपना विजेता रहीं। 75-81 किलो भारवर्ग में फरीदाबाद से अंजलि, झज्जर से नेहा व कैथल से सुमन देवी विजेता रहीं। 81 से ज्यादा किलो भारवर्ग में रेवाड़ी से सुषमा, अंबाला से रमनजीत, रोहतक ए से मानवी व कैथल से नेहा विजेता रहीं।