फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boxer Sanjeet's family watched the contest live on YouTube, the vigor rising with every punch

बॉक्सर संजीत के परिजनों ने यू-ट्यूब पर लाइव देखा मुकाबला, हर पंच पर बढ़ता गया जोश

Mon, 16 Sep 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Boxer Sanjeet's family watched the contest live on YouTube, the vigor rising with every punch
boxign 3
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार की देर रात रोहतक के बॉक्सर संजीत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। संजीत के इस मुकाबले को उसके परिवार वालों ने यू-ट्यूब से टीवी को कनेक्ट कर लाइव देखा। भाई संजीव ने बताया कि मुकाबले के दौरान संजीत के हर पंच पर परिवार का जोश बढ़ता गया। संजीत ने यह मुकाबला 4-1 से जीता। अब आगामी 17 सितंबर को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे।
विज्ञापन

एम्चयोर इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से रूस के ऐकातेरिनबुर्ग शहर में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। संजीत के भाई संजीव ने बताया कि रविवार को देर रात 91 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले संजीत का मुकाबला स्कॉटलैंड के बॉक्सर के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में संजीत पूरे आत्मविश्वास के साथ खेले। उन्होंने बताया कि संजीत ने मुकाबले में सबसे ज्यादा प्वाइंट लेफ्ट पंच से बटोरकर विरोधी बॉक्सर को 4-1 से हराक दिया। उन्होंने बताया कि इस जीत के साथ संजीत ने प्री क्वार्टर फाइनल में मुकाबले प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed