फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Both minor sisters referred to PGI, statements could not be recorded

दोनों नाबालिग बहनें पीजीआई रेफर, नहीं हो सके बयान दर्ज

Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Both minor sisters referred to PGI, statements could not be recorded
भिवानी रोड से दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर बंधक बनाने के मामले में रविवार को ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल से दोनों बहनों को पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। अब पुलिस दोनों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियां एक दिन पहले बैंक से पैसे निकलवाने गई थी। बैंक से पैसे नहीं निकल सके। वहां से दोनों आने लगीं तो कुछ युवकों ने उनका अपहरण कर लिया और हिसार रोड स्थित एक कमरे में कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। इसके बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना था कि मामले की नए सिरे से जांच कर रहे हैं। रविवार को शिवाजी कॉलोनी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई राज सिंह ने बताया कि पुलिस लड़कियों के बयान लेने पीजीआई गई थी, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके। उधर, लड़कियों के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटियों की हालत अभी चिंताजनक है। डॉक्टरों ने अभी कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed