फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Block-level school sports competitions will be held from the 20th to the 25th.

Rohtak News: हरियाणा में 20 से 25 जुलाई तक होंगी ब्लॉकस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 17 Jul 2026 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 17 Jul 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
Block-level school sports competitions will be held from the 20th to the 25th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026-27 की ब्लॉक एवं जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिताओं को लेकर वीरवार को खरावड़ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी स्कूल संचालकों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय की गईं। जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति संभालेंगे।
विज्ञापन

वे खेल उपकरणों की व्यवस्था और मैदानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिताओं का तकनीकी संचालन भी डीएसओ की जिम्मेदारी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने विद्यालय प्रमुखों और खेल सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग और खेल

इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कुल 14 खेल शामिल हैं, जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, योग, कुश्ती, शतरंज, कराटे और ताइक्वांडो हैं। अंडर-14 वर्ग के लिए जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद, अंडर-17 के लिए 1 जनवरी 2010 या उसके बाद, और अंडर-19 के लिए 1 जनवरी 2008 या उसके बाद अनिवार्य है। छठी कक्षा और उससे ऊपर के विद्यार्थी सभी वर्गों में भाग ले सकेंगे। खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed