{"_id":"62547a0efa5370027369adc1","slug":"black-out-for-one-and-a-half-hours-as-soon-as-power-consumption-reaches-440-mw-rohtakcity-news-rtk6436331120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खपत 440 मेगावाट पहुंचते ही डेढ़ घंटे ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खपत 440 मेगावाट पहुंचते ही डेढ़ घंटे ब्लैक आउट
विज्ञापन
बिजली बाधित होने के कारण शहर में छाया अंधेरा. सुभाष चौक से गुजरते वाहन। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गर्मी में पारा 43 डिग्री पहुंचने से सोमवार शाम सात बजे बिजली की खपत 440 मेगावाट पार कर गई। इस पर पंचकूला मुख्यालय से संदेश मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र के 110 और शहरी क्षेत्र के 102 फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद करके जिले में ब्लैक आउट कर दिया। वहीं, ओवरलोडिंग की वजह से फीडरों में ब्रेक डाउन व फॉल्ट होने से अलग-अलग क्षेत्रों में चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गर्मी में बिजली की खपत कई गुना बढ़ गई है। सोमवार शाम करीब सात बजे बिजली खपत के मामले में रोहतक प्रदेश में छठवें स्थान पर पहुंच गया। गुरुग्राम में 1315 मेगावाट, फरीदाबाद में 716 मेगावाट, सोनीपत में 549 मेगावाट, पानीपत में 455 मेगावाट और रोहतक में 440 मेगावाट बिजली की खपत शुरू हो गई। इस पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए पंचकूला मुख्यालय से बिजली आपूर्ति बंद करने का संदेश मिला। शाम करीब सात बजे संदेश मिलते ही जिले के 212 फीडर (ग्रामीण क्षेत्र के 110 और शहरी क्षेत्र के 102 फीडर) से बिजली आपूर्ति बंद करवा दी गई जिससे जिले में ब्लैक आउट हो गया। बिजली गुल होते ही कंट्रोल रूम के फोन घनघनाने लगे।
वहीं, ओवरलोडिंग की वजह से कई अलग-अलग फीडरों में ब्रेक डाउन और फाल्ट हुए। इससे तीन से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इंदिरा मार्केट फीडर में 11 बजे फाल्ट हुआ, जो दोपहर डेढ़ बजे तक सही हुआ। जिससे गुलाब रेबड़ी चौक, चमेली चौक, केवल गंज, हरिया गेट, पुरानी सब्जी मंडी, इंदिरा मार्केट, बाबरा मोहल्ला, बड़ा बाजार, प्रताप चौक की बिजली बंद रही। सुबह नौ बजे शास्त्री नगर फीडर पर ब्रेकडाउन हुआ। इससे दोपहर 12 बजे तक शास्त्री नगर, सूर्या नगर, हिसार बाईपास, सिंहपुरा रोड आदि की बिजली बंद रही।
विज्ञापन
33केवी खरावड़ में सुबह नौ बजे ब्रेक डाउन हुआ। इससे खेड़ीसाद, खरावड़, दिल्ली रोड, गांधरा रोड की बिजली दोपहर बारह बजे तक बंद रही। 11केवी ओपीएच फीडर का केबल बॉक्स फुंकने से प्रेम नगर चौक, अशोका प्लाजा, डीएलएफ कॉलोनी, हुड्डा कॉम्प्लैक्स, पुरानी आईटीआई, शिवाजी नगर आदि एरिया की बिजली बंद रही। भालौट फीडर पर ब्रेक डाउन होने से सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक खेडीसाद, खरावड़, दिल्ली रोड आदि की बिजली बंद रही। फाल्ट होने से सैनिक कॉलोनी व हिसार रोड की बिजली सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक बंद रही। सेक्टर-एक में दोपहर में फाल्ट होने की वजह से डेढ़ घंटे बिजली बंद रही।
0- वर्जन
पंचकूला मुख्यालय से बिजली की उपलब्धता नहीं होने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद की है। शाम को शहर के 102 व देहात के 110 फीडरों से सप्लाई बंद करनी पड़ी है। खरावड़, इंदिरा मार्केट और सेक्टर-एक फीडरों में फॉल्ट होने से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
- एके यादव, अधीक्षक अभियंता रोहतक सर्कल