फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Black flags shown to MP in villages of Meham

Rohtak News: महम के गांवों में सांसद को दिखाए काले झंडे

Mon, 08 Apr 2024 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Black flags shown to MP in villages of Meham
रोहतक जिले के भैणी सुरजन गांव में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यक्रम का विरोध जताते किसान।
महम/रोहतक। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी और सांसद अरविंद शर्मा के कार्यक्रम के बीच कुछ युवकों ने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के झंडे दिखाकर कार्यक्रम का विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान अंदर सांसद बोलते रहे जबकि बाहर युवक हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


9 अप्रैल को महम में मुख्यमंत्री की रैली है, जिसका न्योता देने के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा रविवार को महम के 10 से ज्यादा गांवों में पहुंचे। सैमाण व भैणी सुरजन गांव में सांसद को विरोध का सामना करना पड़ा। सैमाण में सांसद व अन्य भाजपा नेता जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ज्यों ही बाहर आए तो किसानों ने यूनियन के झंडे दिखाए तथा विरोध जताया। इसी प्रकार भैणी सुरजन गांव की चौपाल में सांसद के कार्यक्रम के बीच विरोध करते हुए प्रदर्शनकारी अंदर तक घुस गए और विरोधी नारे लगाए। इसके अलावा भैणी सुरजन गांव से सड़क पर जाते हुए सांसद के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष भैणी सुरजन निवासी अंकुश सिवाच का कहना है कि भाजपा सरकार अगर किसानों को बॉर्डर पर रोक सकती है तो किसान गांव में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed