{"_id":"6431ccfc97d1a239d20ebf34","slug":"bjps-panna-pramukh-will-be-our-janata-pramukh-bhupendra-hooda-rohtak-news-c-17-1-rtk1030-118199-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के होंगे पन्ना प्रमुख, हमारी तो जनता प्रमुख : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के होंगे पन्ना प्रमुख, हमारी तो जनता प्रमुख : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
रोहतक में डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सि
रोहतक। भाजपा के होंगे पन्ना प्रमुख, हमारी तो जनता प्रमुख है। जनता जनार्दन ही प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनाएगी। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वह शनिवार शाम को डी-पार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा नॉन प्रफोर्मेंस सरकार है। जनता या प्रदेश के लिए कोई भी नया काम नहीं किया है। काम नहीं करने से ही प्रदेश पहले से ज्यादा कर्जदार हो गया है। यह सरकार कर्जा लेकर घी पीने की नीति पर चल रही है। मरने के बाद कोई नहीं पूछने वाला। कांग्रेस की सरकार बनने पर इसकी जांच कराई जाएगी। कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा। पहले भी निकाला गया है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को होने वाले भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन से ऊब चुकी जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में पहले ही तय कर चुकी। प्रदेश में अन्य कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी में आई फसल की खरीद में लस्टर लॉस, नमी व अन्य बहाने बनाकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसानों को परेशान कर रही है। सरकार बहानेबाजी छोड़कर गेहूं की खरीद शुरू करें।
विज्ञापन
किसानों को दिया जाए 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस
उन्होंने कहा कि बारिश से खराब हुई फसल का सरकार किसानों को जल्द मुआवजा दें। कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। बारिश से खराब फसल का 25 से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि नौ साल के बाद सरकार को गांवों की याद आई है। अब तक सरकार ने हर वर्ग की अनदेखी की। इसलिए पेंशन राशि बढ़ाने का दाव खेला है। सरकार ने प्रदेश में क्राइम, करप्शन और जातिवाद बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया। एनसीआरबी के आंकड़े तस्दीक करते हैं कि हरियाणा अपराध में बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ चुका है। हत्या और दुष्कर्म के मामलों में हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। इस मौके पर विधायक बीबी बतरा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।