फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP will give more than 17 tickets to SC community in assembly elections: Phanindra Nath

विधानसभा चुनाव में एससी समाज 17 से ज्यादा टिकट देगी भाजपा : फणींद्र नाथ

Sun, 14 Jul 2024 04:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
BJP will give more than 17 tickets to SC community in assembly elections: Phanindra Nath
13 सीटीके : 31, 32
विज्ञापन

- भाजपा के एससी मोर्च की हुई प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक
- मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता बोले- 10 साल में एससी समाज के लिए किए पांच काम बताएं हुड्डा
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा का कहना है कि पार्टी ने एससी समाज को सदा आगे रखा है। प्रदेश में विधानसभा की 17 सीटें आरक्षित हैं, लेकिन भाजपा ने पिछली बार 18 टिकट दी थी। अबकी बार भी 17 से ज्यादा टिकट दी जाएंगी। शर्मा शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एससी मोर्चे की प्रदेशस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में एससी समाज के वरिष्ठ नेता या मंत्री को को जिले का पालक नियुक्त किया गया।
वहीं, मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष व पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतंत्र है, बाकी पार्टियों में वंशवाद हावी है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सर्वव्यापी है जिसमें सभी की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन पहले यह बताएं कि 10 साल के कार्यकाल समाज के लिए क्या किया। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एससी समाज के साथ धोखा किया, जबकि भाजपा ने समाज को आगे रखा है।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, बंतो कटारिया, मंत्री बनवारी लाल, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed