{"_id":"5d3cb7d48ebc3e6cea176e40","slug":"bjp-leaders-entangle-welcome-to-jp-nadda-rohtak-news-rtk5078185108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर भाजपाई भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा के स्वागत को लेकर भाजपाई भिड़े
विज्ञापन
रोहद टोल पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वागत के बाद जनता का अभिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से ठीक तीन माह पहले शनिवार को रोहतक पहुंचे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वागत करने के लिए रोहतक शहर को छोड़कर जिले के तीनों हलकों महम, कलानौर व गढ़ी सांपला-किलोई से टिकट मांगने वाले नेताओं ने शनिवार को खूब पसीना बहाया। बतौर प्रत्यक्षदर्शी गढ़ी सांपला-किलोई हलके से दावेदार रामकरण हुड्डा और महम से टिकट के दावेदार शमशेर खरकड़ा के बीच मेयर मनमोहन गोयल को लेकर जुबानी खींचतान तक हो गई। स्वागत के लिए खड़े मेयर मनमोहन गोयल को भीड़ में पीछे खड़ा देखकर खरकड़ा बोले, लाला जी को आगे आन दो। जवाब में रामकरण हुड्डा ने कहा कि खुद तो तीन जगह स्वागत करवाया। समय आने पर मेयर को आगे कर देंगे। अगले पल भीड़ के बाद मेयर मनमोहन गोयल, पार्षद डिंपल जैन, पूर्व पार्षद अशोक खुराना सड़क से हटकर तिलियार की तरफ मुड़ने वाले रास्ते पर आ गए।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इंतजार में मेयर मनमोहन गोयल, गढ़ी सांपला हलके के नेता रामकरण हुड्डा, बागड़ सिनेमा के मालिक राज शर्मा, आरएन सिनेमा के मालिक सुरेश शर्मा, पार्षद पप्पन गुलिया, महिला पार्षद डिंपल जैन, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, महिला महामंत्री सतीश आहुजा व अन्य लोग खड़े थे। इसी बीच खरकड़ा खरावड़ मंदिर के बाहर जेपी नड्डा का स्वागत करके गाड़ी से पहले तिलियार की तरफ आ गए। जब वे गाड़ी से उतरे तो उनकी नजर मेयर मनमोहन गोयल पर पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आते ही खरकड़ा बोले, लाला जी को पीछे क्यों किया हुआ है, आगे आने दो। इस पर रामकरण हुड्डा बोले, खुद तो तीन जगह स्वागत करके आ गए हो। अब मेयर की चिंता मत करो। समय आने पर आगे भी कर देंगे। दोनों के बीच थोड़ी देर सियासी नोक-झोंक हुई। इसके बाद कई पार्षद व पूर्व पार्षद भीड़ से अलग होकर तिलियार के मोड़ पर आ गए। तभी खरकड़ा यह कहते हुए निकल आए, भाई मेरे साथ क्यों उलझ रहा है। इसके बाद मेयर मनमोहन गोयल भी भीड़ से निकल आए।
विज्ञापन
मंत्री ग्रोवर ने लगाया पूरा जोर, मेयर कर सकें स्वागत
सड़क पर स्वागत के तुरंत बाद जेपी नड्डा खिड़की में खड़े होने की बजाए अंदर बैठ गए। जैसे ही उनकी गाड़ी मुड़ी भीड़ स्वागत के लिए उमड़ पड़ी। मेयर मनमोहन गोयल को नड्डा तक पहुंचने के लिए पसीना बहना पड़ा। जब मंत्री ग्रोवर ने देखा कि मेयर सही ढंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत नहीं कर पा रहे हैं तो उन्होंने भी मेयर को आगे धकेलने के लिए पूरा जोर लगा दिया। फिर मंत्री के सुरक्षाकर्मी देवेंद्र यादव भी जोर लगाने आगे आ गए। किसी तरह मेयर नड्डा का स्वागत करवा पाए। मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला।
भीड़ के बीच मैं पीछे खड़ा था। तभी शमशेर खरकड़ा आए और उनकी रामकरण हुड्डा के साथ जुबानी खींचतान हुई। फिर मैं भीड़ से निकल आया। इसके बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
मेरी किसी के साथ खींचतान या धक्का-मुक्की नहीं हुई। सभी साथियों ने मेरे साथ फोटो खिंचवाएं हैं। कोई बेवजह इस तरह की बातें कर रहा है। अच्छी तरह से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
- रामकरण हुड्डा, गढी़ सांपला-किलोई हलका
रोहद टोल से लेकर तिलियार झील तक 11 जगह स्वागत का प्रोग्राम
जिला भाजपा की तरफ से एक दिन पहले जेपी नड्डा के स्वागत के लिए रोहद टोल से लेकर तिलियार झील तक 11 जगह स्वागत का प्रोग्राम तय किया गया था। रोहट टोल पर सुधीर चेयरमैन व देवराज सांपला, इस्माईला बाईपास पर सतीश नांदल, खरावड़ मोड़ पर रामअवतार वाल्मीकि व सूरत खटक, हनुमान मंदिर के सामने शमशेर खरकड़ा, खेड़ी साध में धर्मपाल मकड़ौली, खेड़ी साध स्कूल के सामने सुखबीर चंदोलिया, ओमप्रकाश बागड़ी, सूरजमल किलोई, सरिता नारायण व रेनू डाबला, आईएमटी चौक पर जिप चेयरमैन बलराज कुंडू, इंडस स्कूल के सामने महंत सतीश दास, सौरभ फरमाणा, राजेश निंदाना, डॉक्टर आनंद, बाबा मस्तनाथ संस्थान के सामने बाबा मस्तनाथ संस्था, पहरावर मोड़ पर चंचल नांदल व प्रेम सिंह हुड्डा और तिलियार झील पर मेयर मनमोहन गोयल, धर्मबीर शर्मा, सतीश आहूजा, रामकरण हुड्डा, राजकुमार शर्मा, निगम पार्षद और व्यापारी नेताओं के नाम थे। हालांकि टोल से पहले बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 मोड़ पर विधायक नरेश कौशिक, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने स्वागत किया। रोहद गांव में दो जगह स्वागत हुआ। इसमें रामअवतार वाल्मीकि, रेनू डाबला, सूरत सिंह खटक, ओमप्रकाश बागड़ी को कलानौर, शमशेर खरकड़ा, बलराज कुंडू, महंत सतीश दास, सौरभ फरमाणा को महम और सतीश नांदल, रामकरण हुड्डा, राज शर्मा, धर्मपाल मकड़ौली और प्रेम सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई हलके से दावेदार माना जाता है। काफिला करीब साढ़े 11 बजे रोहद बाईपास पर पहुंचा, जहां सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने समर्थकों के साथ जेपी नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद अपनी-अपनी जगह दूसरे नेताओं ने स्वागत किया। करीब सवा एक बजे नड्डा तिलियार के सामने पहुंचे, जहां गेट पर रामकरण हुड्डा की तरफ से न केवल स्वागत में स्टेज लगाया हुआ था, बल्कि स्कूल की बसें भी खड़ी थी।
उल्टा झंडा लेकर किया स्वागत
रोहद टोल पर जब जेपी नड्डा पहुंचे, वहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा उल्टा करके लहरा रहे थे। इतना ही नहीं, नड्डा के जाने के बाद झंडों को एक जगह जमीन पर डाल दिया गया।
सड़क पर वाहनों ने कुचल दिए गुलदस्ते
रोहद टोल व रास्ते में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जो गुलदस्ते स्वागत में दिए गए, उनमें से कुछ सड़क पर गिरे मिले। वाहन उनको कुचलते हुए निकल रहे थे।
काफिले के आगे घुसा डंपर
जब भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला मस्तनाथ संस्थान के सामने पहुंचा तो एक डंपर काफिले के आगे आ गया। भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद तिलियार तक आगे ही चलता रहा।
जेपी नड्डा का आज यूं रहेगा कार्यक्रम
सुबह : 9:30 से 10:30 : जनता कॉलोनी स्थित जैन स्नातक गली में स्वच्छता अभियान, मयूर पार्क में पौधारोपण, सदस्यता कार्यक्रम बूथ नंबर 146 वार्ड नंबर 16 अग्रसेन मंडल, पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया के घर चाय,
सुबह 11 से 11:30 बजे : मन की बात, विश्वकर्मा स्कूल काठमंडी।
दोपहर 12 से 1 बजे : विस्तारकों के साथ मीटिंग तिलियार झील पर।
दोपहर 1:30 से 2:30 बजे : सोशल मीडिया टीम के साथ मीटिंग।
दोपहर बाद 3:30 बजे : मीडिया से बातचीत।
शाम 4:30 से 5:30 बजे : चुनाव प्रबंधन पर मीटिंग।
शाम 5:30 बजे : तिलियार पर चाय।
शाम 6 बजे : दिल्ली के लिए प्रस्थान।
नड्डा ने चखा खीर का स्वाद
देर रात कोर कमेटी की मीटिंग के बाद सीएम मनोहर लाल जहां सर्किट हाउस में चले गए, जबकि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाइट स्टे तिलियार पर्यटन केंद्र पर ही रखा गया। केंद्र के कर्मचारी दिनेश ने बताया कि खाने में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए स्पेशल खीर बनाई गई। साथ ही कड़ाई पनीर, मलाई कोफ्ता, सादी रोटी, गुलाब जामुन व आइसक्रीम दी गई।