फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP Leader Kailash Vijayvargiya reached at Shri Baba Kalidas Dham of Sampla

चुनाव से पहले यहां नतमस्तक होते हैं नेता : अब कैलाश विजयवर्गीय ने लिया आशीर्वाद, बोले- बंगाल में 200 सीटें जीतेंगे

Thu, 11 Mar 2021 11:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 11:10 PM IST
सार

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी पहुंचे बाबा कालीदास धाम 
  • गृह मंत्री अमित शाह भी आ चुके हैं इस धाम, पहलवान बजरंग भी पहुंचे

विज्ञापन
BJP Leader Kailash Vijayvargiya reached at Shri Baba Kalidas Dham of Sampla
सांपला पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : @KailashOnline

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि पश्चिम बंगाल की जनता का ममता दीदी से विश्वास उठ चुका है। दीदी की हार तय है। भाजपा कम से कम 200 सीट जीतेगी। विजयवर्गीय गुरुवार को सांपला स्थित बाबा कालीदास धाम में आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा कि 10 साल से पश्चिम बंगाल की जनता ममता के शासन को झेल रही है। ममता शासन की कमियों को दूर करने के बजाय अलग-अलग धार्मिक स्थलों में जा रही हैं लेकिन बंगाल की जनता सब समझती है। विजयवर्गीय शाम करीब पौने छह बजे बाबा कालीदास धाम पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने 11 दिवसीय अखंड महायज्ञ में आहुति डाली और बाबा का आशीर्वाद लिया। करीब एक घंटे तक वे धाम में रहे। इससे पहले करीब पौने पांच बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बाबा कालीदास धाम पहुंचे और हवन में आहुति डाली। बता दें कि बाबा कालीदास धाम नेताओं के लिए श्रद्धा का केंद्र रहा है। खासकर चुनाव के समय नेता धाम में आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। देश के गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी धाम में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे धाम
उधर, विश्व के नंबर एक एवं भारत के अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया भी गुरुवार को धाम में पहुंचे और आशीर्वाद लिया। बजरंग सोनीपत में रहते हैं और हाल ही में वे विश्व के नंबर एक पहलवान बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed