फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bjp in two days announce mandal president

भाजपा दो दिन में करेगी मंडल अध्यक्षों की घोषणा

Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
bjp in two days announce mandal president
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी जल्द ही रोहतक जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर देगी। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दो दिन रोहतक प्रवास कर विभिन्न नेताओं से फीडबैक लिया है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की असली प्रक्रिया मंडल अध्यक्षों के चुनाव से शुरू होती है। बूथ कमेटियों के गठन के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों का चयन महत्वपूर्ण होता है। इसके बाद जिला और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है। संगठन के लिहाज से अहम इन चुनाव को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। चुनाव को लेकर पार्टी ने जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला प्रभारी मुकेश गौड़, जिला चुनाव अधिकारी वरुण श्योराण और जिले की चारों विधानसभाओं के मंडल पर्यवेक्षकों भारत भूषण मिड्ढा, कविता चौधरी, सत्यवान गोयल, राम बिलास शर्मा और सीताराम यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिन्होंने बूथ कमेटियों से फीडबैक लिया। फिर बराला ने 10-11 फरवरी को रोहतक में इनसे रिपोर्ट ली थी। अब 16-17 को उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री और महामंत्री के साथ इस पर चर्चा की। सोमवार दोपहर उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के साथ बैठक की। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष लगभग फाइनल माने जा रहे हैं। पार्टी कभी भी इनका एलान कर सकती है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति बनाने की कोशिश
जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि पार्टी की चुनाव प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है, लेकिन कोशिश है कि सर्वसम्मति से ही नियुक्ति हो। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि पुराने लोगों को ही मंडलों की कमान सौंपी जाए, क्योंकि उनका कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल रहता है। उन्हें पार्टी की वर्किंग और नीतियों के बारे में पता होता है। नए लोगों को जिला कमेटी और मोर्चों में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के कारण हुई देरी
भाजपा के तमाम राज्यों के संगठनात्मक चुनाव पहले ही हो चुके हैं। जिनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नियुक्ति हुई थी, लेकिन हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने के कारण संगठन चुनाव लेट हो गए थे, कुछ दिन पहले इनकी प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि मध्य प्रदेश, सिक्किम और केरल में भी 15 फरवरी को ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ है।
जिले में हैं 13 मंडल
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में जिले की चार विधानसभाओं में 13 मंडल हैं। महम में बहुअकबरपुर, लाखनमाजरा, महम, गढ़ी सांपला किलोई हलके में किलोई, सांपला, सांघी, जसिया, रोहतक विस क्षेत्र में अग्रसेन, मंगलसेन, शुरसैन और कलानौर हलके में गौकर्ण, कलानौर व सुनारिया मंडल हैं।

रोहतक जिले के 13 मंडलों के अध्यक्षों के चुनाव को लेकर रविवार को प्रदेश के महामंत्री और संगठन मंत्री के साथ चर्चा की गई है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 1-2 दिन में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।
-सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed