फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP government will be formed with majority for the third time in Haryana: Badoli

हरियाणा में तीसरी बार बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : बड़ौली

Fri, 21 Jun 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed with majority for the third time in Haryana: Badoli
झज्जर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यअतिथि को सम्मानित करते हुए भाजपा कार्याकर्ता।स्त्रोत आयोजक
झज्जर। जिले की चारों विधानसभाओं की भाजपा की कामकाजी बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राई से विधायक व प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अलग मुद्दे थे, विधानसभा चुनाव में अलग परिस्थितियां रहेंगी। बताया कि प्रदेश व देश में जन कल्याणकारी योजनाएं सही तरीके से धरातल पर लागू नहीं हुई। अब सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूलकर पार्टी के लिए दिन-रात एक करके कार्य करें। उन्होंने कहा कि 23 जून को रोहतक पार्टी कार्यालय में हरियाणा प्रदेश से चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने मनोहर लाल, राव इंद्रजीत, कृष्ण पाल गुर्जर, सांसद धर्मवीर, सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी सांसद बिप्लब देव, राजस्थान से हरियाणा लोकसभा प्रभारी रहे सतीश पूनिया, सह प्रभारी रहे नागर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

23 को मनेगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
बड़ौली ने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 जून को इमरजेंसी के विरोध में काला दिवस मनाने तथा 30 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने, 23 जून से 7 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। भाजपा के जिला अध्यक्ष राज्यपाल जांगड़ा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी और अधिकारियों द्वारा काम करके मान सम्मान दिलाने के लिए कहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं तथा विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना, नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व अध्यक्ष सुनीता चौहान, जिला महामंत्री रामफल एडवोकेट, जिला महामंत्री रतन सागर, महिला जिला अध्यक्ष सोमवती जांगड़ा, विक्रम कादियन, मनीष बंसल पूर्व पार्षद, सतवीर सिंह एडवोकेट, केशव सिंगल, प्रमोद बंसल, , नीलम अहलावत, अमित अहलावत, सीमा दहिया, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed