फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP government should return the land of Paharwar to Brahmins: Monu Sharma

पहरावर की जमीन ब्राह्मणों को वापस करें भाजपा सरकार : मोनू शर्मा

Fri, 28 Apr 2023 08:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
BJP government should return the land of Paharwar to Brahmins: Monu Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पहरावर की जमीन मामले में कांग्रेस डेलीगेट के सदस्यों ने बैठक बुलाई। अनेकों सदस्यों ने अपने अपने विचार साझा किए।
कांग्रेस डेलीगेट मोनू शर्मा ने सरकार से मांग की है कि वह तत्काल प्रभाव से पहरावर की जमीन संस्था को कागजी कार्रवाई करते हुए स्थानांतरित करें। इस विषय पर सरकार की बयानबाजी बहुत लंबी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती समारोह रोके जाने से सरकार के प्रति समाज में बेहद नाराजगी है। लोकतंत्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं। किसी को भी भ्रम नहीं पालना चाहिए। भाजपा सरकार ने यह जमीन अगर ब्राह्मणों को वापिस नहीं की तो हरियाणा में आने वाली हुड्डा सरकार पहली कलम से यह जमीन ब्राह्मणों को देकर उनका सम्मान करेगी। कांग्रेस शासन में पूरे नियमों का पालन करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कॉलेज और अस्पताल के लिए जमीन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार उस निर्णय पर टालमटोल की नीति अपना रही है। मुख्यमंत्री अपने मुंह से घोषणा कर चुके हैं, इसके बावजूद भी आज तक कागजों में यह जमीन संस्था को ट्रांसफर नहीं की गई है। हर समाज अपने इष्ट देवों के जन्मोत्सव या अन्य कार्यक्रम आयोजित करता है। यह पहली सरकार है जिसे भगवान परशुराम जयंती समारोह से भी आपत्ति है। ब्राह्मण समाज का जो अपमान यह सरकार कर रही है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रविश ग्रेवाल, लाला परमार, चरणजीत शर्मा, राजीव अत्री, नरेंद्र वशिष्ठ, अश्वनी वशिष्ठ, अनंतराम अत्री, प्रवीण कौशिक, कृष्ण वशिष्ठ, अंकित वशिष्ठ, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed