फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider dies after colliding with truck

ट्रक से टकराने से बाइक सवार की मौत

Mon, 06 Jun 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck
सांपला। जिला सोनीपत गांव बरौना निवासी सतीश कुमार की बाइक तुड़ी से भरे ट्रक में टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे गौरव के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका चाचा सतीश कुमार रोहद एक कंपनी में नौकरी करता था। वह ड्यूटी करने के बाद अपनी बाइक पर घर जा रहा था। वह भी उसके साथ अपनी बाइक पर जा रहा था। भैसरू के पास एक तुड़ी से भरा ट्रक खड़ा था, इसमें कोई भी इंडिकेटर नहीं था और न कोई रुकावट के लिए कुछ दर्शाया गया था। उसके चाचा की बाइक ट्रक से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भैंस चोरी : वहीं गिझी गांव में अज्ञात व्यक्ति रात को राम सिंह की भैस चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed