फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhupinder singh hooda, ashok tanwar, haryana congress, haryana politics, haryana, rohtak

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है : तंवर

Sun, 29 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 29 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda, ashok tanwar, haryana congress, haryana politics, haryana, rohtak
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के बीच चल रही खींचतान के मसलों का खंडन करते हुए तंवर ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। आलाकमान से जो आदेश मिलते हैं, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसी हिसाब से संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं। पूर्व सीएम हुड्डा की चंडीगढ़ में बैठक थी, उन्होंने अपने निजी लोगों को बुलाया था। इसमें उनके नहीं शामिल होने को गुटबाजी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


अशोक तंवर शनिवार को पुराने बस स्टैंड के समीप कम्यूनिटी सेंटर में पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा के रिश्तेदार डॉ. ओमप्रकाश अलावादी की रस्म क्रिया पर शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि सूबे के डीजीपी ने जो कहा, वह सही नहीं है। यदि हर कोई अपने हाथ में कानून लेगा तो व्यवस्था कैसे बनेगी। भाजपा को घेरते हुए तंवर ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को प्रदेश सरकार रोकने में नाकाम रही, अब जिम्मेदारी भी लेने से भाग रही है। भाजपा के शासन को दो साल होने जा रहे हैं, लेकिन जनता नाखुश है। जाट आरक्षण की हिंसा की जांच के लिए सरकार द्वारा गठित कमेटी पर सवाल उठ रहे हैं। स्वयं कमेटी का कहना है कि पुलिस खोखली है, जिम्मेदारी छोटे अधिकारी से बडे़ अधिकारी और नेताओं की भी है। लेकिन छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई हो रही है। वकील सुदीप कलकल को बताया जा रहा है कि वह कांग्रेसी है, जबकि ऐसा नहीं है। सब जानते हैं कि वह भाजपा से जुड़ा है। जाट आरक्षण के मामले में भी भाजपा बैकफुट पर है। आरक्षण बिल यदि मजबूती से रखा गया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। भाजपा की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता दुखी है। यही वजह है कि अब जनता कांग्रेस से जुड़ रही है, इसका उदाहरण हाल ही में हुए चुनाव हैं। डेढ़ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर आमजन कांग्रेस से जुड़ना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed