{"_id":"66e80b947c61cdd6720f94e9","slug":"bhupender-singh-hooda-held-a-press-conference-in-rohtak-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा ने की प्रेसवार्ता, बोले- सैलजा हमारी बहन है, वायरल वीडियो पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा ने की प्रेसवार्ता, बोले- सैलजा हमारी बहन है, वायरल वीडियो पर कही ये बात
Mon, 16 Sep 2024 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:12 PM IST
सार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं, कांग्रेसी ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते। पूरे प्रकरण के पीछे साजिश लग रही, कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करती। इस दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस वार्ता करते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कुमारी सैलजा हमारी बहन है, कुमारी सैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। कोई कांग्रेस ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता। टिप्पणी के पीछे गहरी साजिश लग रही है। वे सोमवार को अपने डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी व बेरी से टिकट न मिलने से नाराज विक्रम कादियान और हांसी से आई गायत्री कांग्रेस में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि भाजपा ही कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर राजनीति करती है। कांग्रेस ने हमेशा नारा दिया है जात पर न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में घूम चुके हैं। माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। 10 साल भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेला है। प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक हो गया है।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा को लेकर हुए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सैलजा हमारी बहन है। कांग्रेस का आदमी ऐसी बात नहीं कह सकता। ये तो मेनूपलेटिड लगते हैं। ऐसा बहुत आसान हो गया है। अगर कोई कांग्रेसी ऐसा करता तो उसके लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है।
टिकट बंटवारे के समय सैलजा को किनारे करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सैलजा पार्टी की महासचिव हैं और प्रदेश की सम्मानित नेता हैं। अनिल विज पर हुड्डा ने कहा कि विज के साथ पहले भी ज्यादती हुई और आगे भी कोई उम्मीद नहीं है। तंवर से मारपीट के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा था तो उस समय क्यों नहीं बोले। कांग्रेस छोड़ने के बाद ये बात करते हैं।
कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बोले हुड्डा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया है। विधायक बहुमत से अपना नेता चुनेंगे। पार्टी के आबर्जवर आएंगे और आला कमान को बताएंगे। आला कमान मुख्यमंत्री तय करे देगा। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी व पूर्व झज्जर जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान व हांसी से आई गायत्री देवी कांग्रेस में शामिल हुई। विक्रम कादियान बोले, बेरी से एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया है। इसलिए वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पूर्व स्पीकर व बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर कादियान व रोहतक शहर से विधायक भारत भूषण बतरा भी मौजूद रहे।