{"_id":"6a3c3bc027c8eec6930fed06","slug":"bharti-cricket-academy-defeated-dca-mansa-by-187-runs-rohtak-news-c-17-roh1019-877667-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भारती क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए मानसा को 187 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भारती क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए मानसा को 187 रन से हराया
विज्ञापन
11-रोहतक के ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यशस्वी सुल्तानिया क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। यशस्वी सुल्तानिया और डुवेन नरवाल के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारती क्रिकेट एकेडमी ने गोयल अंडर-14 स्प्रिंग क्रिकेट कप के लीग मैच में डीसीए मानसा को 187 रन से हरा दिया। यशस्वी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में भारती क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में तीन विकेट पर 276 रन बनाए। यशस्वी सुल्तानिया ने चार चौकों की मदद से 87 रन और डुवेन नरवाल ने सात चौकों की सहायता से 56 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज प्रियान ने 48 रन बनाए और नमन शर्मा 40 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
डीसीए मानसा की ओर से ध्रुव गर्ग और विक्की कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए मानसा की टीम 26.5 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पार्थिव सिंगला ने 29, ईशांत सिंधु ने 17 और विक्की कुमार ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
भारती क्रिकेट एकेडमी के प्रियांशु खर्ब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। तनीष, विहान, आरव और शुभम ढाका ने एक-एक विकेट हासिल किया।