{"_id":"5d2e3da48ebc3e6c961a0428","slug":"beted-two-students-on-the-road-by-political-leader-rohtak-news-rtk505214751","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा, भाजपा कार्यकर्ता के भतीजे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा, भाजपा कार्यकर्ता के भतीजे पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के भिवानी चुंगी इलाके में मंगलवार को 10-12 हथियारबंद युवकों ने दो छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। हमले की वजह निजी बस के कंडक्टर से कहासुनी बताई जा रही है। कंडक्टर के बुलाने पर ही हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों में भाजपा कार्यकर्ता के भतीजों का नाम सामने आ रहा है। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सूचना के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पीजीआई में उपचाराधीन भाली आनंदपुर निवासी अनीष का कहना है कि वह मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ रोहतक आने के लिए गांव के अड्डे से निजी बस में सवार हुआ था। रास्ते में कंडक्टर ने अभद्रता करते हुए कहा कि पता नहीं कहां-कहां से आ जाते हैं। टिकट तो कभी लेनी नहीं होती। जबकि हम टिकट लेकर ही सफर करते हैं। इस बात का विरोध किया तो कंडक्टर ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिए। बस से उतरकर हम भिवानी चुंगी पहुंचे। यहां 10-12 युवक आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक हमलावर ने सिर में ईंट उठाकर मारी। वहां से भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और पीटा। पिटाई के बाद दोस्त रमन को वहीं छोड़ दिया और मुझे घसीट कर एक गाड़ी में डाल लिया। बाद में वे उसे संदीप कुंडू के कार्यालय में ले गए। यहां मारपीट के बाद सड़क पर फेंक दिया।
परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगाें ने अनीष को घसीट कर ले जाते हुए देखा था। इस बारे में फोन पर बताया तो हम उसे तलाशे हुए भिवानी चुंगी पहुंचे। यहां संदीप के घर के पास ही वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यहां उसे पीजीआई ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उसके दोस्त रमन को भी काफी चोटें आई हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर संदीप कुंडू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हमले में उसके भाई समेत कई लोग शामिल थे। इन्हें पुलिस रसूखदार लोगों के दबाव में बचाने का प्रयास कर रही है। इस हमले की सारी कहानी गली के एक सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। केस में शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।