फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beneficiary counseling will now be done before vaccination

टीकाकरण करने से पहले अब की जाएगी लाभार्थी की काउंसिलिंग

Fri, 12 Feb 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Beneficiary counseling will now be done before vaccination
पीजीआईएमएस में टीकाकरण करवाते डॉ. वरूण अरोड़ा। - फोटो : RohtakCity
टीकाकरण से पहले की जाएगी लाभार्थियों की काउंसिलिंग
विज्ञापन

-जागरूकता की कमी व काउंसिलिंग का अभाव बना समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में जागरूकता की कमी व काउंसिलिंग का अभाव अब समस्या बनता जा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लाभार्थियों को टीका लगाने से पहले उनकी विशेष काउंसिलिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि टीकाकरण के बाद बुखार, दर्द जैसे सामान्य लक्षण आ सकते हैं, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में 8500 लोगों को कोविशील्ड व कोवैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 1700 के करीब पीजीआईएमएस से हैं। हैरानी की बात है कि यहीं पर सबसे अधिक लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें वैक्सीन लगने के बाद समस्या हुई है। लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाता है और छोड़ दिया जाता है। हकीकत में टीकाकरण को लेकर मन में बैठे भय के चलते समस्या हो रही है, इसे काउंसिलिंग से दूर किया जाएगा। टीकाकरण के चलते अभी तक कोई भी व्यक्ति गंभीर बीमार नहीं हुआ है। बुखार, उल्टी, दर्द जैसी समस्या सामान्य है। यह टीकाकरण के बाद अकसर आ ही जाती हैं।
विज्ञापन

----
छह मार्च से सीनियर सिटीजन का होना है टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि छह मार्च से सीनियर सिटीजन का टीकाकरण होना है। इससे पहले फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर का टीकाकरण किया जाना है। इसमें बीमार रहने वाले व 50 से अधिक आयु वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कुछ को है स्वास्थ्य समस्या तो कुछ लेना चाहते हैं अवकाश
टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होना सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को शिकायत है कि उनको बुखार, उल्टी, दर्द की समस्या है। इसके मद्देनजर जब इन्हें निगरानी में रखा गया तो अधिकांश को समस्या नहीं थी। कुछ लोगों को मामूली समस्या थी तो उन्हें समझा कर घर भेज दिया गया। सबसे बड़ी बात सामने आ रही है कि स्टाफ टीकाकरण के बाद अवकाश लेना चाहता है, इसकी मंजूरी कोई दे नहीं रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अभी तक किसी भी टीकाकरण करवाने वाले को दाखिल करने की नौबत नहीं आई है। कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है उसे दूर किया जाएगा।
-------
स्वास्थ्य विभाग ने 900 को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत वीरवार को 900 लोगों को वैक्सीन लगाई। इसमें पीजीआईएमएस, पीटीसी सुनारिया, पुलिस लाइन, चिड़ी, महम, जिला अस्पताल, सांपला व किलोई के टीकाकरण सेंटर शामिल हैं।
पीजीआईएमएस में वैक्सीनेशन सेंटर के इंचार्ज डॉ. आरबी जैन ने बताया कि वीरवार को 333 कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई है। वहीं निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने बताया कि आज तक 2882 कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली है। इसके तहत संस्थान ने 35 प्रतिशत टीकाकरण में हिस्सा ले लिया है। रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सहूलियत को देखते हुए वीरवार को सुबह सात बजे ही वैक्सीनेशन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया ताकि रात्रि ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारी भी वैक्सीन लगवा सकें। सेनिटेशन विभाग के डीएमएस डॉ. महेश महला ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में उनके सेनिटेशन विभाग के कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाने में अग्रणीय भूमिका निभाई है। वहीं डॉ. आरबी जैन ने बताया कि वैक्सीनेशन के अभी तक मामूली से साइड इफेक्ट कुछ कर्मचारियों में नजर आए हैं, जिन्हें आपातकाल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर वापिस भेज दिया गया। अभी तक किसी भी कर्मचारी को दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

-----
जिले में टीकाकरण अभियान जारी है और टीका लगवाने वाले बिल्कुल सही हैं। टीका लगने के बाद बुखार, दर्द जैसी समस्या होना सामान्य है। इसके लिए पहले ही लाभार्थी को बता दिया जाता है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed