{"_id":"6805520b820759012003e755","slug":"benches-broken-in-bohar-government-school-demand-for-25-new-desks-also-unfulfilled-rohtak-news-c-17-roh1020-637945-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बोहर सरकारी स्कूल में बेंच टूटे, 25 नए डेस्क की मांग भी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बोहर सरकारी स्कूल में बेंच टूटे, 25 नए डेस्क की मांग भी अधूरी
Mon, 21 Apr 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
20सीटीके21...बोहर गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में कक्षा में लगा ग्रीन बोर्ड। स्रोत: संवाद
रोहतक। बोहर गांव के सरकारी स्कूल सुविधाओं का हाल बेहाल है। यहां पर डेस्क तो लगे हैं, लेकिन वह टूटे हुए हैं। नौवीं और दसवीं कक्षा में जो डेस्क लगे हैं, वे नए हैं। इन दोनों कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगे हुए हैं, जो चालू हालत में हैं, लेकिन बाकी कक्षाओं में जो बोर्ड लगे हैं, वह सामान्य ग्रीन बोर्ड हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बोहर गांव के सरकारी स्कूल का मुआयना किया। टीम ने स्कूल इंचार्ज रेनू गोयल से बातचीत कर स्कूल की समस्याओं के बारे में जाना। बोहर गांव के राजकीय स्कूल में 137 बच्चे हैं। यहां पर बेंच तो लगे हैं, लेकिन वह टूटे हुए हैं। स्कूल ने पिछले सत्र में 25 नए डेस्क की मांग भी भेजी है, लेकिन अभी तक स्कूल में नए डेस्क नहीं आए हैं।
इधर, पहरावर स्कूल में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं
पहरावर गांव के राजकीय स्कूल में देखा कि आठ स्मार्ट बोर्ड लगे हुए हैं। डेस्क व्यवस्था भी यहां पर सही मिली। कोई डेस्क टूटा हुआ नहीं है। दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं कक्षा में स्मार्ट बोर्ड लगे हुए हैं। एक स्मार्ट बोर्ड विज्ञान लैब में, एक कंप्यूटर लैब में, एक बायो लैब में, एक लाइब्रेरी में ताे एक स्मार्ट बोर्ड छठीं से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए लगाया गया है। स्कूल प्राचार्य संतोष ने बताया कि ये सभी स्मार्ट बोर्ड चालू हालत में हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर बात नहीं हो पाई। फोन पर संदेश के जरिए भी उनसे स्कूलों की स्थिति के बारे पूछा गया। इसका भी देर रात तक कोई जवाब नहीं आया।