फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Before sealing, three building owners gave Rs 9.93 lakh, notice to six

Rohtak News: सिलिंग से पहले तीन भवन मालिकों ने दिए 9.93 लाख, छह को नोटिस

Tue, 06 Feb 2024 04:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Before sealing, three building owners gave Rs 9.93 lakh, notice to six
रोहतक। नगर निगम ने टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को टैक्स ब्रांच की टीम देव कॉलोनी व विनय नगर में पहुंची। तीन भवन मालिकों ने करीब 9.93 लाख रुपये का बकाया सीलिंग से पहले ही जमा करवा दिया। निगम ने छह और भवन मालिकों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार व टैक्स इंस्पेक्टर अमन कुमार के नेतृत्व में टीम देव कॉलोनी में पहुंची। साथ में होमगार्ड व बेलदार भी थे। देव कॉलोनी स्थित पीजी मालिक ने 3 लाख 45 हजार 486 रुपये का चेक निगम को दिया। इसके बाद एक अन्य बिल्डिंग मालिक ने 2 लाख 76 हजार रुपये का चेक सौंपा। जबकि दिल्ली रोड स्थित तीसरी बिल्डिंग के मालिक ने 3 लाख 72 हजार रुपये नकद जमा करवाए। निगम ने छह बिल्डिंग मालिकों को नोटिस देकर जल्द टैक्स जमा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed