फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Battle of Corona, which has won six thousand, has so far broken 71

छह हजार जीत चुके कोरोना से जंग, अब तक 71 तोड़ चुके हैं दम

Wed, 14 Oct 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Battle of Corona, which has won six thousand, has so far broken 71
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6705 हो गई हैं। इसमें से 41 नए संक्रमितों की पुष्टि मंगलवार को हुई है और एक्टिव मरीजों की संख्या 634 रह गई है। अब तक जिले में छह हजार कोरोना के मरीज जंग जीत चुके हैं और 71 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को पीजीआईएमएस में 17 मरीज उपचाराधीन हैं और 617 मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमितों का प्रतिशत जिले में 4.8 प्रतिशत व रिकवरी रेट 89.4 प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को विभाग की ओर से 1156 सैंपल जांच के लिए भरे गए, जबकि सोमवार के सैंपलों में से 681 की जांच रिपोर्ट आने का अभी सभी को इंतजार है। नए संक्रमितों में अधिवक्ता, पांच बिजनेसमैन, दो टीचर, सरकारी कर्मचारी, पांच गृहिणी, नौ विद्यार्थी, तीन बुजुर्ग, निजी कर्मचारी, मजदूर, दुकानदार, पीजीआईएमएस स्टाफ, दो बैंक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

उपचार के दौरान दो की मौत
शिवाजी कॉलोनी में 65 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मरीज को आइसोलेशन में रखा गया था। इसके अलावा सेक्टर चार के 55 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ा है। मरीज को चार दिन से बुखार की शिकायत थी और तीन दिन से सांस लेने में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed