{"_id":"669307191e1d59c3dd05ad76","slug":"barolis-coronation-as-the-16th-state-president-of-bjp-today-rohtak-news-c-17-roh1019-462943-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ौली की ताजपोशी आज, राेहतक में कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ौली की ताजपोशी आज, राेहतक में कार्यक्रम
Sun, 14 Jul 2024 06:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:25 AM IST
सार
पार्टी में सुभाष बराला व ओमप्रकाश धनखड़ ऐसे नेता हैं जो दो-दो बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ौली, सोनीपत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के 16वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली की आज ताजपोशी होगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया पगड़ी पहनाकर जिम्मेदारी देंगे। पद ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
भाजपा 1980 से अब तक अपने 43 साल के कार्यकाल में चार बार प्रदेश के अंदर सत्ता में आई है। 1987 में डॉक्टर मंगलसेन, 1996 में रमेश जोशी, 2014 में रामबिलास शर्मा व 2019 में सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष थे। केवल 2014 में भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई, बाकी तीन बार गठबंधन की सरकार बनी।
30 अक्तूबर 2023 को भाजपा ने नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके कार्यकाल में मई 2024 में लोकसभा चुनाव हुए। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया।
विज्ञापन
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल से लोकसभा का टिकट देकर मैदान में उतारा। अब मनोहर लाल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि नायब सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने अब नायब सैनी का भार कम करने के लिए राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अब तक यह रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
साल अध्यक्ष कार्यकाल

- 1980 कमला वर्मा 3 साल
- 1984 डॉ. सूरजभान 1 साल
- 1986 डॉ. मंगलसेन 4 साल
- 1990 रामबिलास शर्मा 3 साल
- 1994 रमेश जोशी 4 साल
- 1998 ओमप्रकाश ग्रोवर 2 साल
- 2000 रतनलाल कटारिया 3 साल
- 2003 गणेशीलाल 3 साल 20 दिन
- 2006 ओमप्रकाश धनखड़ 2 साल 232 दिन
- 2009 कृष्णपाल गुर्जर 3 साल 180 दिन
- 2013 रामबिलास शर्मा 1 साल 325 दिन
- 2014 , 2016 सुभाष बराला 5 साल 236 दिन
- 2020 ओमप्रकाश धनखड़ 3 साल 99 दिन
- 2023 नायब सैनी 9 माह 9 दिन
- नोट : सुभाष बराला व ओमप्रकाश धनखड़ दो-दो बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।