फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bar council punjab and haryana court finance help for advocates

बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा वकीलों को देगी 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

Sun, 19 Apr 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
bar council punjab and haryana court finance help for advocates
bar council punjab and haryana court finance help for advocates
रोहतक। कोरोना को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते जिला अदालतों का भी कामकाज प्रभावित है। वकील घर बैठे हैं, जबकि अदालत अनिवार्य केसों की ही सुनवाई कर पा रही हैं। ऐसे में वकीलों की आजीविका पर असर पड़ना लाजमी हैं। ऐसे हालात में बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा जरूरतमंद वकीलों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए दो दिन में करीब 300 वकीलों ने आवेदन किया है। यह जानकारी जिला बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने दी है।
विज्ञापन

जोजो ने बताया कि प्रदेश की सभी जिला बार एसोसिएशन बार कौंसिल से जुड़ी होती हैं। एसोसिएशन अपने स्तर पर रोहतक में मदद कर रही है। कई जरूरतमंद साथियों की मदद की गई है, लेकिन बार कार्यकारिणी की मीटिंग न होने के अभाव में ज्यादा फैसले नहीं ले सकते। ऐसे में बार कौंसिल वकीलों की मदद के लिए आगे आई है। कौंसिल की तरफ से 15 व 16 अप्रैल को ऑनलाइन सहायता राशि लेने के इच्छुक वकीलों से आवेदन मांगे थे। बार प्रधान ने बताया कि करीब 200 वकीलों ने जिला बार के माध्यम से सहायता के लिए आवेदन किया है, जबकि अनुमान है कि 100 के करीब वकीलों ने खुद सीधा ही आवेदन भेजा है। उम्मीद है एक सप्ताह में यह सहायता राशि आवेदन करने वाले वकीलों के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

मुंशी व दूसरे साथियों की वकील करें मदद
प्रधान ने बताया कि बार में करीब 3 हजार वकील हैं। ज्यादातर के आर्थिक हालात ठीक हैं। लंबे समय से मुंशी व दूसरे साथी उनसे जुड़े रहे हैं। ऐसे संकट में वे वकील अपने साथियों की मदद कर सकते हैं, जो समर्थ हैं। जिला बार व कौंसिल तो वकीलों की ही मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed