फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baba Ram Rahim came out of jail on 40 days parole his birthday is on 15th August

Baba Ram Rahim: 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया बाबा राम रहीम, सिरसा के लिए रवाना; 15 अगस्त को है जन्मदिन

Tue, 05 Aug 2025 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Aug 2025 07:57 AM IST
सार

बाबा राम रहीम मंगलवार की सुबह 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया। सुबह सात बजे हनीप्रीत बाबा राम रहीम को लेकर सिरसा के लिए रवाना हो गई। बाबा का 15 अगस्त को जन्मदिन है।

विज्ञापन
Baba Ram Rahim came out of jail on 40 days parole his birthday is on 15th August
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह सात बजे हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों के साथ रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


15 अगस्त को कैदी राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 
विज्ञापन


राम रहीम के लिए जेल से बाहर जाने की कोई नई बात नहीं है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में चुनावों के आसपास पैरोल और फरलो उसे मिलता रहा है। पिछली बार 10 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था। जो सिरसा डेरे में ही काटी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 में तीसरी बार तो कुल 14वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम 
जेल में एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैरोल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है, जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है। 2025 में राम रहीम तीसरी बार जेल से बाहर आया है। फरवरी और अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिल चुकी है। साथ ही 2017 से अब 14वीं बार पैरोल या फरलो मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed