{"_id":"650225e4e1899b939f0ae699","slug":"ayushman-bhava-planning-district-civil-hospital-manish-kumar-grover-deputy-commissioner-ajay-kuma-rohtak-news-c-17-roh1018-246133-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भव: योजना का मकसद है सभी निरोगी रहें : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भव: योजना का मकसद है सभी निरोगी रहें : ग्रोवर
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयुष्मान भव: योजना का ऑनलाइन शुभारंभ लाइव जिला नागरिक अस्पताल में दिखाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि ऐसी योजना किसी अन्य देश में नहीं है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचना है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान है और इसका लाभ हर नागरिक को मिलेगा।
पूर्व मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भव: योजना का मकसद है सभी निरोगी रहें। हरियाणा में 28 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। रोहतक में 2 लाख 40 हजार पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी है और शेष एक लाख लोगों को 31 दिसंबर तक जारी कर देंगे। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य आरंभ होगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह अभियान 17 सितंबर से आरंभ होकर 31 दिसंबर तक चलेगा।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आयुष्मान मेले लगेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर साप्ताहिक मेले लगेंगे और उपचार करेंगे। इनमें 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग करके बीमारियों का पता लगाएंगे और मुफ्त उपचार देंगे। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न बीमारियों के टीके भी लगाएंगे। कैंसर, बीपी व शुगर की स्क्रीनिंग की जाएगी साथ ही स्वच्छता अभियान व रक्तदान व अंगदान शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में निक्षय मित्र को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार ने मेहमानों का आभार जताया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश नांदल तथा ब्लॉक समिति चिड़ी के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल उर्फ काला ने भाग लिया। इसमें एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह जागलान ने मेहमानों का स्वागत किया। इसमें मंडलाध्यक्ष सोनू दलाल, आकाश नांदल, मानसिंह दलाल व डॉ. ईश्वर सिंह पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस दौरान मॉडल स्कूल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव राजेश सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पार्षद सुरेश किराड़, अमित बंसल, कुलविंदर सिंह सिक्का, मीना अटकाण, बॉबी गजराज के अलावा सामान्य अस्पताल रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. राजबीर सभरवाल, डॉ. डिंपल आदि मौजूद रहे।