{"_id":"697bc7dceb6f4cae8c0424c4","slug":"ayush-cricket-academy-dehradun-won-the-title-rohtak-news-c-17-roh1020-802626-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आयुष क्रिकेट अकादमी देहरादून ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आयुष क्रिकेट अकादमी देहरादून ने जीता खिताब
Fri, 30 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
59...बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट ली
रोहतक। बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग में महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में आयुष क्रिकेट अकादमी देहरादून ने बाल भवन दिल्ली को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयुष देशवाल को प्लेयर ऑफ द मैच और दिल्ली के लिए अश्मित जिंधर कंपीटीटर ऑफ द मैच बने।
5 पारियों में सर्वाधिक 296 रन बना लक्ष्य नारंग सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, 4 पारियों मे 12 विकेट के साथ सुभाष यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए।चौथी पूर्णमल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में टाॅस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाल भवन दिल्ली ने अश्मित जिंदल के 95 गेंदों पर 6 चौके व 1 छक्के के साथ 76, कार्तिकेय खजूरिया 37 गेंदों पर 5 चौके के साथ 35 की बदौलत 36.2 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई।
देहरादून की ओर से सचिन यादव, विनायक और आयुष देशवाल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में 178 रन का पीछा करने उतरी आयुष क्रिकेट अकादमी देहरादून ने आयुष देशवाल के 24 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 51 और समर्थ सेमवाल के 47 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों के साथ नाबाद 60 रनों की मदद से महज 20.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
बाल भवन की ओर से अंकित जिंधर, बलजोत सिंह और सौमिक अग्रवाल ने 1-1 विकेट लिए। विजेता और उपविजेता टीम को बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से लक्ष्मी देवी ने एक लाख और 50 हजार के नकद पुरस्कार के साथ ट्राॅफी प्रदान की।