फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Awarded for excellent work in Swachh Survekshan Grameen 2023

Rohtak News: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान

Sun, 01 Oct 2023 03:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:35 AM IST
विज्ञापन
Awarded for excellent work in Swachh Survekshan Grameen 2023
रोहतक। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां जारी हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, ग्राम सचिवों, एसईपीओ, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों को एडीसी महेश कुमार और जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने प्रशंसा पत्र वितरित कर सम्मानित किया। सर्वेक्षण में जिले की तीन ग्राम पंचायतें राज्य स्तर पर प्रथम तीन स्थान पर नाम रोशन किया है। मदीना कोरसान ग्राम पंचायत प्रथम, सांगाहेडा ग्राम पंचायत द्वितीय तथा बेड़वा ग्राम पंचायत तृतीय स्थान पर रही। जिले की 15 ग्राम पंचायतें जिला स्तर से राज्य स्तर तक पहुंची थी। एडीसी ने ग्राम पंचायतों को बधाई दी तथा सरपंचों से एक अक्तूबर को सोनीपत रोड पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन



प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वालों में ये रहे शामिल

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इस सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों में लाहली, सिसरौली, बहलबा पानड़ी, बहुजमालपुर, भैसरू खुर्द, खरावड़, भैसरू कलां, पटवापुर, तैमूरपुर, खरक जाटान, सिंहपुरा कलां व काहनौर शामिल हैं। जिला पार्षद सोनू, सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी संजय अहलावत, ग्राम सचिव महेश कुमार, दीपक, सपना, अरुण गुप्ता आदि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed