फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Autos and e-rickshaws causing traffic jam outside the bus stand

Rohtak News: ऑटो व ई-रिक्शा से लग रहा बस स्टैंड के बाहर जाम

Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Autos and e-rickshaws causing traffic jam outside the bus stand
रोहतक। नए बस स्टैंड के बाहर बसों, ऑटो और ई-रिक्शा के कारण बस अड्डे के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो जाम ऐसे लगता है कि दुपहिया व चारपहिया वाहन तो क्या, पैदल चलने वालों को भी गुजरना मुश्किल हो जाता है। इस बारे में न तो बस अड्डा प्रशासन और न ही यातायात पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है। जिसके कारण रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बस स्टैंड से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री आसपास के गांवों से लेकर, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की तरफ सफर करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या हिसार और दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों की होती है। यहां से राजस्थान और पंजाब की तरफ भी अच्छी खासी संख्या में यात्री सफर करते हैं। बस स्टैंड से रोडवेज की बसों के साथ किलोमीटर स्कीम के साथ निजी बसें भी गुजरतीं हैं। ऐसे में कई बार बस स्टैंड से बस बाहर निकालने के साथ उसे सवारी चढ़ाने के लिए गेट के सामने खड़ा कर देते हैं। जिससे कई बार मुख्य रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


बस स्टैंड स्थित रोड पर जाम का दूसरा मुख्य कारण ऑटो और ई-रिक्शा चालक बनते हैं। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बैठाने के चक्कर में वे अपने ऑटो या ई-रिक्शा को होड़ में एक-दूसरे के आगे लगा देते हैं। जिसके कारण वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा नियम बनाए गए हैं। लेकिन इन्हीं नियमों को ताक में रखकर बस और ई-रिक्शा चालक इनका पालन नहीं करते। जिसके कारण यह अव्यवस्था बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस चौकी इंचार्ज को बहुत बार शिकायत कर चुके है। विभाग की तरफ से लिखित शिकायत भी पुलिस को दे चुके है। जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है।
नवीन कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed