Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attempt to murder a farmer sleeping on a cot by running a tractor over him, case registered after four months

Rohtak News: चारपाई पर सो रहे किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास, चार माह बाद केस दर्ज

Sun, 27 Oct 2024 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a farmer sleeping on a cot by running a tractor over him, case registered after four months
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र में 22 जून को एक सोते हुए किसान की चारपाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लाढ़ौत गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह खेत पर ही अपना घर बना रहा था और वहीं चारपाई डालकर सो जाता था। 22 जून को वह रात में अपने निर्माणाधीन मकान के पास सोए हुए थे। उसी दौरान गांव का ही संदीप नशे में धुत होकर ट्रैक्टर लेकर उसको कुचलने के इरादे से आया। जैसे ही ट्रैक्टर उसके नजदीक आता गया तो एक्सीलेटर बढ़ा दिया। ट्रैक्टर का शोर सुनकर उसकी आंख खुली तो देखा कि वह उसी की ओर से आ रहा था। फुर्ती से उसने चारपाई छोड़ी और दूसरी तरफ छलांग लगा दी। इसी दौरान ट्रैक्टर उसकी चारपाई को तोड़ते हुए मकान की नींव में जा धंसा और संदीप ने उतरकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उस दौरान वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और चारपाई की कुचली हुई हालत देखी तो कहा कि हत्या के प्रयास का मामला है। उसी मामले की जांच की गई है और अब चार माह बाद जाकर पुलिस ने घर में घुसकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

-----
जांच चल रही थी, लेकिन अब केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे में होगा।
-सतपाल सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed