फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   attempt to bank loot, firing on guard, injured

बैंक में लूटपाट करने आए 5 युवकों से भिड़ा गार्ड, बड़ी वारदात टली

Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
attempt to bank loot, firing on guard, injured
रोहतक। मकड़ौली खुर्द स्थित एक्सिस बैंक ब्रांच में नकाबपोश पांच आरोपियों ने लूटपाट करने की कोशिश की। सुरक्षा गार्ड की बहादुरी से वारदात टल गई। आरोपी गार्ड को गोली मारकर फरार हो गए। गार्ड को घायल अवस्था में पीजीआई ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयान पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र ने बताया कि वह गांव धामड़ का रहने वाला है। वह करीब 8 साल से एक्सिस बैंक की गांव मकडौली खुर्द ब्रांच में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात है। 3 मई को वह ड्यूटी पर तैनात था। दोपहर करीब 1 बजे वह अंदर गेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आया। उसने अपने हाथ में पिस्तौल ली हुई थी। बैंक के अंदर आते ही उसने वीरेंद्र पर पिस्तौल तान दी और कहा कि चुपचाप बैठे रहो। हम 4-5 युवक बैंक लूटने आए हैं। यह सुनते ही वीरेंद्र उसकी पिस्तौल को छीनना चाहा तो आरोपी युवक ने जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर कर दिया। गोली सिर के दाहिने ओर से छूकर निकल गई। वीरेंद्र ने शोर मचाया और उस युवक को पकड़ना चाहा। इसी दौरान नकाबपोश 4 अन्य युवक अंदर आए और हाथापाई करते हुए अपने हथियारों सहित दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर आए थे पांचों, सीसीटीवी में कैद
बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में पांचों आरोपी कैद हो गए। आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों ही बाइक बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर सवार होकर आए थे। वहीं, बैंक के साथ स्थित एक प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार ने बताया कि आरोपी महज एक मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस की तीनों सीआईए व सदर थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सज्जन सिंह, डीएसपी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed