{"_id":"69ea324893f105811d00d27c","slug":"attack-on-punjab-youngster-in-rohtak-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पंजाब के युवकों पर जानलेवा हमला, हमलावर लूट कर ले गए दो लाख रुपये; कंबाइन व बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पंजाब के युवकों पर जानलेवा हमला, हमलावर लूट कर ले गए दो लाख रुपये; कंबाइन व बाइक तोड़ी
Thu, 23 Apr 2026 08:23 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:23 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में पंजाब के तीन युवकों पर हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब से मोखरा गांव में कंबाइन से गेहूं काटने आए तीन युवकों पर बुधवार रात दो बजे हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोपी मौके से दो लाख रुपये ले गए और वहीं कंबाइन, बाइक व स्कूटी भी तोड़ दी। घायल पटियाला जिले के गांव बोलड़ कलां निवासी मनिंदर सिंह, फौजी व राई माजरा निवासी हरदीप सिंह को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। घायलों ने बुधवार शाम मोखरा गांव के दो पक्षों के बीच गेहूं काटने को लेकर हुए झगड़े में बीच-बचाव करवाया था।
विज्ञापन
मनिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल से वे मोखरा निवासी फूलसिंह के पास गेहूं की कटाई करने के लिए कंबाइन लेकर आते हैं। हर साल की तरह अप्रैल माह में मोखरा आए थे। बुधवार शाम को बसाना रोड स्थित फूलसिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। तभी 10-12 युवक ट्रैक्टर में सवार होकर आए और कंबाइन को रुकवा दिया। साथ ही फूल सिंह के बेटे अभय व बेटी रिंपी से मारपीट की। दोनों को घायल हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। पूछने पर पता चला कि मोखरा निवासी जयबीर, आकश, सोनू, ओमबीर, अजय, गोलू, शुभम, वेदपाल, रविंद्र, नवीन, अर्जुन व भोलू ने भाई-बहन से मारपीट की थी।
विज्ञापन
रात दो बजे कुल्हाड़ी, फरसा व गंडासी से दीवार फांदकर किया हमला
मनिंदर ने बताया कि वे किसान फूलसिंह के घर आकर सो गए। कंबाइन व बाइक परिसर में खड़ी कर दी। रात दो बजे 10 से 12 युवक कुल्हाड़ी, फरसा, गंडासी व दूसरे हथियार लेकर दीवार फांदकर घर में घुस आए। लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी मारकर तीनों के हाथ व पांव पर चोटें मारी। इसके साथ ही उनकी बाइक, कंबाइन व फूलसिंह की स्कूटी भी तोड़ दी। इसके साथ ही उनके दो लाख रुपये भी उठाकर ले गए। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन